Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड ब्रेकिंग: बीएसएफ जवान ने पीडीएस डीलर और उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को तलवार से काटा, एक की मौत, अन्य की हालत गंभीर

On: January 19, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

पलामू: पलामू से एक बड़ी खबर आ रही है. एक सिरफिरे बीएसएफ जवान ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, उसकी पत्नी और चार ग्रामीणों का तलवार से सिर काट दिया है. इस घटना में पीडीएस डीलर की मौत हो गयी है, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है. घटना पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र के गोलहना की है.

जानकारी के अनुसार गोलहना निवासी बीएसएफ जवान उर्मिल तिवारी उर्फ रूपेश का पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी से जमीन विवाद चल रहा था. बीएसएफ जवान सुबह से ही तलवार लेकर घूम रहा था. मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे वह गांव के पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी के घर में घुस गया और उन पर तलवार से हमला कर दिया. इस हमले में पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी, उनकी पत्नी और दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. सभी को तलवार से काटने के बाद बीएसएफ जवान फरार निकला.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजन सभी को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टरों ने पीडीएस डीलर सत्यदेव तिवारी को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. घटना की पुष्टि करते हुए पड़वा थाना प्रभारी नकुल कुमार शाह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच कर रही है. पूरे इलाके में आरोपी की तलाश की जा रही है. बीएसएफ जवान को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

पांडू : शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकली भव्य शोभायात्रा,521 कलश के साथ सम्पन्न हुई जल यात्रा

छतरपुर : शीला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क निर्माण को बनाएंगी पहली प्राथमिकता

छतरपुर : नथुनी प्रजापती ने अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

तीन साल के इश्क का हुआ मिलन, ग्रामीणों ने कराई प्रेमी-प्रेमिका की शादी

पलामू : किशनपुर बीआरसी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन

पलामू : आदिवासी बहुल्य सुदूरवर्ती पंचायत महुडंड के लपसेरा में लगा उदय योजनाएं का शिविर

Leave a Comment