Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड में महिला चोर गिरोह: मेकअप और अच्छे कपड़े पहनकर पहुंचती हैं आयोजन में… फिर पलक झपकते ही चुरा लेती हैं जेवर

On: January 19, 2026 11:05 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

झारखंड में महिला चोर गिरोह: मेकअप और अच्छे कपड़े पहनकर पहुंचती हैं आयोजन में… फिर पलक झपकते ही चुरा लेती हैं जेवर

Jharkhand Crime News: झारखंड में आजकल महिलाएं अपराध में पीछे नहीं हैं. खास तौर पर चेन स्नैचिंग, पॉकेटमारी और चोरी की घटनाओं में महिलाएं ज्यादा सक्रिय हो गई हैं. दुमका में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां छठ पूजा के दौरान महिलाओं ने लाखों के जेवर चुरा लिए. जानकारी के मुताबिक, घटना में शामिल महिलाएं अच्छे कपड़े और मेकअप करके आई थीं, ताकि लोगों को शक न हो.

फिर उन महिलाओं ने मौका मिलते ही भीड़ का फायदा उठाया और महिलाओं के गले से सोने की चेन चुरा ली. दुमका शहर के बड़ाबांध तालाब में चैत्र छठ के दूसरे अर्ध्य के दौरान कई छठव्रती महिलाओं के गले से चेन चोरी हो गई. इन महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र व कई कीमती जेवर चोरी हो गए.

गले से चेन गायब होने की जानकारी होते ही पीड़ित महिलाओं के परिजनों ने चोरों की इधर-उधर तलाश शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार चेन चोरी करने में महिलाएं शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि चोरी में शामिल महिलाएं अच्छे कपड़े पहनकर आई थीं और भीड़ का फायदा उठाकर छठ व्रतियों के गले से सोने की चेन छीन ली। बताया जा रहा है कि चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए। पुलिस छठ घाट और सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। चोरी में शामिल सभी महिलाएं प्रसाद लेने के नाम पर छठ व्रतियों के करीब आईं और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस तालाब के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। घटना में शामिल महिलाएं जानबूझ कर महिलाओं के करीब आईं और फिर भीड़ का फायदा उठाकर घटना को अंजाम देकर चली गईं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment