Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : सावन की चौथी सोमवारी को लेकर डीसी ने श्रावणी मेले का निरीक्षण कर कांवरियों से मुलाकात की

On: January 19, 2026 10:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

देवघर : सावन की चौथी सोमवारी को लेकर डीसी ने श्रावणी मेले का निरीक्षण कर कांवरियों से मुलाकात की।

देवघर: सावन की चौथी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आ रहा है. देवघर बाबा धाम में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है. कांवरिया अरघा सिस्टम से जलार्पण कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है.वहीं सुबह 4 बजे मंदिर का कपाट खुलने के साथ ही भक्त बोल बम का नारा लगाते हुए मंदिर में प्रवेश कर गये.

बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण के लिए मंदिर प्रांगण से काफी दूर- दूर तक कांवरिया लंबी कतार में नजर आए. सोमवारी को लेकर उपायुक्त ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इससे पहले रविवार देर रात को यहां की सुरक्षा व सुविधा को लेकर देवघर डीसी विशाल सागर ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने परित्राण कैंप, दुम्मा बॉर्डर, कांवरिया पथ, कोठिया टेंट सिटी, बाघमारा आईएसबीटी का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए गए विभिन्न व्यवस्थाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. साथ ही उपायुक्त ने परित्राण कैंपस में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेड करने के अलावा कैंपस में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावे उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आवासन हेतु कोठिया में बनाए गए दोनों टेंट सिटी का निरीक्षण कर विशेष साफ-सफाई के साथ-साथ हवादार बनाने और एग्जॉस्ट फैन लगाने का निर्देश दिया. साथ ही बिजली सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त ने टेंट सिटी में अग्निशमन यंत्र के उपयोग को लेकर डेडिकेटेड टीम को प्रशिक्षण देकर सभी टेंट सिटी में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment