Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

नौ घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित बाहर आया 3 साल का मासूम शिवम, 145 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था, देखिए वीडियो

On: January 19, 2026 10:56 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

.pDesc {

display : none;

}

.gourabdesignmultiRelated {

display : none;

}

नौ घंटे बाद बोरवेल से सुरक्षित बाहर आया 3 साल का मासूम शिवम, 145 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था.

नालंदा में खेलने के दौरान 3 साल का मासूम बोरवेल में गिर गया. जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है. नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. शिवम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Bihar : नालंदा में बोरवेल में गिरे तीन साल के शिवम को नौ घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बड़ी सफलता मिली है. बच्चे को देसी जुगाड़ की मदद से बाहर निकाला गया है. कैमरे को एक पाइप में फिट किया गया और उसकी मदद से एक हुक को रस्सी से बांधकर गड्ढे में डाला गया. हुक में पैर फंसाकर बच्चे को बाहर निकाला गया। बाहर निकलने पर बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पता चला कि बच्चा स्वस्थ है. शिवम नालंदा थाना क्षेत्र के कुलगांव में गहरे बोरवेल में गिर गया था.

वहां मौजूद एंबुलेंस से बच्चे को तुरंत पावापुरी अस्पताल ले जाया गया. वहां पहले से ही डॉक्टरों की एक टीम तैयारी कर रही थी. उसकी मां और पिता भी साथ गये हैं. उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. शिवम सुरक्षित हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दरअसल ये हादसा नालंदा में खेलने के दौरान हुआ. सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन साल का बच्चा गिर गया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. तुरंत बच्चे के माता-पिता पहुंच गए। उनके पहुंचते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के कुलगांव की है. बच्चे के बोरवेल में गिरने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया.

स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बोरवेल ज्यादा गहरा है. लेकिन बच्चा बोरवेल के बीच में फंस गया. वह करीब 50 फीट पर फंस गया था। टॉर्च की रोशनी में बच्चा दिख रहा था और उसके रोने की आवाज आ रही थी. डीएम शशांक शुभंकर के आदेश पर बच्चे को बोरवेल से निकालने के लिए प्रशासन और विशेषज्ञों की टीम लगाई गई. सुरक्षित निकासी के लिए बोरवेल के बगल में खुदाई के लिए जेसीबी भी तैनात की गईं। लेकिन कैमरे और रस्सी की मदद से करीब एक घंटे बाद उसे सीधे बाहर निकाला गया.

डीएम के आदेश पर मेडिकल टीम ऑक्सीजन सुविधा के साथ मौके पर मौजूद रही. बोरवेल में बच्चे को पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन दी जाती रही ताकि वह सांस ले सके. पटना से एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जिनके अथक प्रयास से बच्चे को निकालने में सफलता मिली.

जानकारी के मुताबिक हादसा एक किसान की लापरवाही के कारण हुआ. गांव के किसान ने बोरिंग के लिए बोरवेल बनवाया था. लेकिन, यहां बोरिंग नहीं हो सकी तो वे दूसरी जगह बोरिंग लगाने में जुट गये. किसान ने बोरवेल को बंद नहीं किया बल्कि कपड़े से ढक दिया. इस वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया. लेकिन बच्चे को सुरक्षित बचाये जाने के बाद गांव में एक बार फिर से जश्न का माहौल हो गया है. डीएम शुभंकर कुमार ने सिविल सर्जन को बच्चे के गहन इलाज का निर्देश दिया है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment