Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बेबी देवी के समर्थन में हेमंत सोरेन का रोड शो

On: January 19, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बेबी देवी के समर्थन में हेमंत सोरेन का रोड शो

रांची: 5 सितंबर को होने वाले डुमरी विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है. 3 सितंबर को सीएम हेमंत सोरेन ने जेएमएम प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में रोड शो किया था. रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री आलमगीर आलम, हफीजुल हसन समेत कई कांग्रेस और जेएमएम नेता मौजूद थे. रोड शो झारखंड कॉमर्स कॉलेज से शुरू होकर चिरैया मोड़ से कुलगो तक, कुलगो से सिमराडीह मोड़, डुमरी बाजार, इसरी बाजार, रांगामाटी होते हुए निमियाघाट तक पहुंचा. यहां से सीएम हेमंत सोरेन वापस झारखंड कॉमर्स कॉलेज पहुंचे.

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

सीएम के रोड शो को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. जगह-जगह जवानों को तैनात किया गया. साथ ही आचार संहिता का उल्लंघन भी नहीं होना चाहिए. इसके लिए प्रशासन ने वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की थी.

काली थार में सवार थे

इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ब्लैक ओपन टॉप थार पर सवार थे. इस थार पर मुख्यमंत्री के अलावा हफीजुल अंसारी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री आलमगीर आलम सवार थे. इस गाड़ी की अगली सीट पर इण्डिया प्रत्याशी बेबी देवी बैठी थीं. इस शो के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन करते नजर आए. कुछ जगहों पर सीएम मुस्कुराते और हाथ हिलाते दिखे. वहीं, मुख्यमंत्री के इस रोड शो में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार भी पहुंचे. इस दौरान कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय, विधायक सुदिव्य कुमार, जयमंगल सिंह, पूर्व विधायक जेपी वर्मा, जेएमएम जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, राजू महतो समेत झामुमो, कांग्रेस, भाकपा माले के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

डुमरी विधानसभा पर JMM का कब्जा: जगरनाथ महतो की विरासत बरकरार, बेबी देवी की शानदार जीत

डुमरी उपचुनाव परिणाम LIVE : पल-पल बदलते नतीजों को जानने के लिए बार-बार लिंक को रिफ्रेश करें, खबरें लगातार अपडेट की जा रही हैं।

डुमरी उपचुनाव: पहले 2 घंटे में 11.40 फीसदी वोटिंग, सखी महिला मतदान केंद्र पर दिखा महिला वोटरों का उत्साह

डुमरी में वोटिंग के लिए लंबी कतार, नक्सल प्रभावित नागाबाद में लोग बेखौफ, महिलाएं भी पहुंची वोट देने

गिरिडीह में डुमरी उपचुनाव को लेकर 1640 मतदान कर्मी एसडीएम कार्यालय से रवाना, मंगलवार सुबह 7 बजे से होगा मतदान

डुमरी उपचुनाव : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लुटेरों के संरक्षक हैं, डुमरी की जनता झामुमो को क्यों दे वोट : बाबूलाल मरांडी

डुमरी उपचुनाव: I.N.D.I.A की बेबी देवी और NDA की यशोदा देवी ने दाखिल किया नामांकन पत्र, दोनों पार्टियों के ये नेता रहे मौजूद

Leave a Comment