Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

9 जवानों की मौत : लद्दाख में सड़क हादसा, एक जवान घायल, क्यारी शहर के पास सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

On: January 19, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

9 जवानों की मौत : लद्दाख में सड़क हादसा,  एक जवान घायल, क्यारी शहर के पास सेना की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Also Read

लेह : शनिवार शाम को लद्दाख में सेना का एक वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई. जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ.

लेह के एसएसपी पीडी नित्या ने बताया कि सेना की पांच गाड़ियों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था. काफिले में शामिल एक वाहन के चालक ने क्यारी के पास वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिससे गाड़ी खाई में जा गिरी. इसमें 10 सैनिक सवार थे.

घटना के तुरंत बाद मौके पर बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में 8 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक और जवान की मौत हो गई. दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment