Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा लगातार दूसरी बार संपूर्ण सेल का आयोजन 5 नवंबर को

On: January 19, 2026 10:54 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा लगातार दूसरी बार संपूर्ण सेल का आयोजन 5 नवंबर को।


दिवाली के मौके पर घर को संवारने के उद्देश्य से ही कार्य किया जा रहा है :– सलोनी सेठी

हजारीबाग :

मां दुर्गे का पावन पर्व दुर्गा पूजा समाप्त होते ही सभी कोई दिवाली की आगमन और तैयारी में जुट चुका है और ऐसी स्थिति में सभी के घर से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं निकलती है जो उनके लिए उपयोगी नहीं होती है। पर वह वस्तुएं किसी व्यक्ति के लिए जरूर उपयोगी बन सकती है। इसी दृष्टिकोण से प्रमाणिक जन सेवा मिशन के द्वारा दूसरी बार संपूर्ण सेल का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था नारी शक्ति के द्वारा चलाए जा रहा है। इस सेल के माध्यम से 10 रू में वस्तुएं जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी। आप सभी हजारीबाग वासियों से आग्रह है कि आप जिस वस्तुओं को खराब समझ कर फेंकने की इच्छा रख रहे हैं कृपया उसे प्रमाणिक जन सेवा मिशन की महिलाओं को समर्पित कर दे । उनके द्वारा 3 नवंबर तक वस्तुएं लिया जाएगा। वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक आइटम, खिलौने, जूता चप्पल, कपड़ा इत्यादि समान शामिल है। आप अपने वस्तु को भावना जैन तनिष्क शोरूम के सामने जीजीएस रोड,

खुशबू जैन पंजाब नेशनल बैंक के पीछे बाडम बाजार, निकिता जैन इमली कोटी, शिवम नार्सिग होम के पास, रिशु जैन आईसीआईसी बैंक के पास पैगोडा चौक ओकनी रोड,वर्षा जैन महेश सोनी चौक, केबी सहाय रोड गायत्री मंदिर के पास आप अपनी वस्तुएं जमा कर सकते हैं।

आपके द्वारा दिए गए वस्तु को बेहतर तरीके से एक स्टॉल के माध्यम से 5 नवंबर को जैन भवन की सभागार में लगाया जाएगा। जरूरतमंद व्यक्तियों को 10 रु में दिया जाएगा। 10 रु के सहयोग से आए राशि को सामाजिक सेवा में लगाया जाएगा।

सलोनी सेठी ने बताया की दिवाली के मौके पर घर को संवारने के उद्देश्य से ही कार्य किया जा रहा है। आपके द्वारा भले ही वह वस्तु किसी काम की नहीं रही पर किसी व्यक्ति के लिए वह बहुत काम की है इसी दृष्टिकोण से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। हम आगरा करते हैं कि इस कार्यक्रम में समस्त हजारीबाग वासियों बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और हम नारी शक्तियों का मनोबल बढ़ाएं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment