Also Read
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा की स्वच्छता का हमारे जीवन में काफी महत्व है। आज के दिन ही नहीं बल्कि प्रत्येक दिन हमें चाहिए कि हम अपने आसपास के वातावरण को अधिक से अधिक साफ एवं स्वच्छ रखने का प्रयास करें। जीवन में स्वच्छ रहना बहुत आवश्यक है। इससे हमें स्वास्थ सहित कई अन्य लाभ भी है। इसलिए सभी लोगों को यह प्रयास करना चाहिए कि हमेशा अपने आसपास सफाई रखे ताकि वातावरण से प्रदूषण एवं प्रदूषण जनित बीमारियों को दूर किया जा सके। महात्मा गांधी भी इस स्वच्छता के बहुत बड़े पक्षधर थे। आज हम सभी मिलकर प्रण करें कि हमारा हर प्रयास अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाए रखेंगे और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।













