Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह में पांच करोड़ की लूट मामले के सफल उद्भेदन, कन्याकुमारी से गिरफ्तार हुआ लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

On: January 19, 2026 10:53 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह में पांच करोड़ की लूट मामले के सफल उद्भेदन, कन्याकुमारी से गिरफ्तार हुआ लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी मोड़ पर तीन माह पहले हुई पांच करोड़ रुपये लूट मामले में गिरिडीह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है और मामले के मास्टरमाइंड समेत दो अपराधियों को 77 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है. तीन एसडीपीओ और करीब कई दर्जन पुलिसकर्मियों की टीम ने कई राज्यों में छापेमारी कर इस कांड से जुड़े नये तथ्य उजागर किये. आपको बता दें कि इस लूटकांड में पुलिस ने पहले ही 3 करोड़ 24 लाख 15 हजार रुपये बरामद कर लिए थे और कुछ अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया था, लेकिन इस मामले का मास्टरमाइंड हजारीबाग, बरही निवासी खिरोधर साहू उर्फ गुलाब साहू अपने सहयोगी के साथ मुन्ना रविदास घटना के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे कन्याकुमारी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस दौरान लूट की घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली गई है.

Craft Samachar Advertisementगिरिडीह में पांच करोड़ की लूट मामले के सफल उद्भेदन, कन्याकुमारी से गिरफ्तार हुआ लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया

इस बड़ी लूटकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करने के लिए जिले के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने तीन डीएसपी मुकेश महतो, संदीप सुमन और नौशाद आलम समेत जमुआ थाना प्रभारी बिपिन कुमार, धनवार थाना प्रभारी पीकू प्रसाद, धनवार थाना प्रभारी सत्यदीप समेत 11 आर्म्स गार्ड को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. सम्मानित होने वालों में साकेत सिंह, टुनटुन साह, नरेश हज्जाम, आसीन अंसारी, नगीना पासवान भी शामिल हैं. एस.डी.पी.ओ. स्तर के अधिकारियों को 5,000 और एसआई रैंक के अधिकारियों को 3,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। महज तीन माह में पांच करोड़ रुपये लूट कांड के खुलासे से एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत सभी पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ा दिया है.

गिरिडीह में पांच करोड़ की लूट मामले के सफल उद्भेदन, कन्याकुमारी से गिरफ्तार हुआ लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

मामले को लेकर गुरुवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि तीन माह पहले 21 जून को जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी मोड़ में क्रेटा गाड़ी से पांच करोड़ रुपये नकद की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. हजारीबाग के बरही इलाके के आठ अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो और एसयूवी का इस्तेमाल किया था. पुलिस ने मास्टरमाइंड खिरोधर साहू के पास से स्कॉर्पियो जब्त की है. खिरोधर साहू अपने साथियों के साथ लूटकांड करने के बाद कन्याकुमारी भाग गया था. एसपी ने बताया कि खिरोधर साहू अपने साथियों के साथ नेशनल हाईवे और जीटी रोड पर फर्जी डीटीओ और पुलिस पदाधिकारी बनकर वाहनों की रेकी करता था और उनका पीछा कर सुनसान इलाकों में लूटपाट करता था.

गिरिडीह में पांच करोड़ की लूट मामले के सफल उद्भेदन, कन्याकुमारी से गिरफ्तार हुआ लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

एसपी ने कहा कि 21 जून को घटना से पहले खिरोधर साहू ने रेकी की और पता चला कि मयूर सिंह जडेजा अपने सहयोगी जगत सिंह जडेजा के साथ बिहार के DY कंपनी के मैनेजर भरत सिंह सोलंकी के निर्देश पर 5 करोड़ नगद लेकर कोलकाता जा रहा था. कोलकाता जाने के क्रम में खिरोधर साहू ने अपने आठ साथियों के साथ मिलकर बाटी मोड़ में पांच करोड़ रुपये की डकैती की और फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही कई थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी और अपराधियों की धरपकड़ में जुट गयी. पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी कर पहले छह अपराधियों को पकड़ा और उनके पास से तीन करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किये. पूछताछ में गिरफ्तार छह अपराधियों ने मास्टरमाइंड खिरोधर साहू के कन्याकुमारी में मौजूद होने की बात बतायी थी. इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे कन्याकुमारी से गिरफ्तार किया और पहले उससे 39 लाख रुपये और बाद में उसके सहयोगी मुन्ना रविदास से 38 लाख रुपये बरामद किये.

गिरिडीह में पांच करोड़ की लूट मामले के सफल उद्भेदन, कन्याकुमारी से गिरफ्तार हुआ लूटकांड का मास्टरमाइंड, पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment