|
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, उन्हें विशेष विमान से चेन्नई ले जाने की तैयारी
Also Read
Ranchi:- झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ी। उन्हें रांची के नजदीकी पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे तबीयत खराब होने पर उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल वह स्वस्थ हैं। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल जाकर मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात की और चेन्नई जाकर जांच कराने का सुझाव दिए. फिलहाल उन्हें विशेष हवाई जहाज़ से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है. आपको बता दें कि वह पिछले कई दिनों से बीमार थे।
झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी के पुत्र राजू महतो ने जानकारी दी है कि मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत तीन बजे बिगड़ी थी. वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुछ देर बाद वह स्वस्थ महसूस करने लगे। स्वस्थ महसूस होने बाद मंत्री जगरनाथ महतो ने भोजन किया। इसके बाद उन्हें विशेष हवाई जहाज़ से चेन्नई ले जाने की तैयारी की जा रही है।
Related Posts













