Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

छात्रों के बीच आपदा से बचने बचाने के लिए प्राथमिक उपचार के लिए ज्ञान की बातें सिखाया, संबंधित कार्यक्रम का आयोजन

On: January 19, 2026 10:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

छात्रों के बीच आपदा से बचने बचाने के लिए प्राथमिक उपचार के लिए ज्ञान की बातें सिखाया, संबंधित कार्यक्रम का आयोजन

बिहार : बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत बांका जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन संबंधी जन जागरूकता एवं क्षमता वर्धन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय बांका बिहार में किया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी अनंत कुमार के अगुवाई में आपदा कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार सिन्हा ,आपदा मित्र मोहम्मद अमन ,आपदा मित्र विजय कुमार, एसडीआरएफ प्रशिक्षक मोहम्मद गुलजार आलम ,एसडीआरएफ टीम के सपोर्टिंग उमेश महतो, विनय पाठक व राजवर्धन कुमार ने छात्रों के बीच आपदा से बचने के लिए और दूसरों को भी बचाने के लिए और साथ ही साथ प्राथमिक उपचार के लिए ज्ञान की बातें सिखाया। जीव विज्ञान शिक्षक सह भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बांका जिला ईकाई प्रबंध कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार प्रणव ने सभी जिला पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए आभार प्रकट किया और बताया कि इससे छात्रों में उत्साह देखने को मिला। सभी छात्र ध्यान मग्न होकर शांति पूर्वक ज्ञान हासिल किया। जबकि दशम वर्ग के छात्र अमृत मोहन और अष्टम वर्ग के छात्र सन्नी ने आपदा से संबंधित कुछ प्रश्नोत्तरी में भी भाग लिया। जिससे राज्य और जिला से आए हुए अधिकारी काफी प्रभावित व प्रसन्न हुए। आपदा से घबराएं नहीं। अपने को जानकारी लेकर और दूसरों को भी जानकारी देकर आपदा से बचाएं। प्राचार्य मानस कुमार पाठक ने कार्यक्रम की काफी प्रशंसा करते हुए सभी पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। मौके पर सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

JMM नहीं लड़ेगा बिहार चुनाव, मंत्री सुदिव्य बोले- कांग्रेस-राजद ने किया छल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : राजद ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की, यहां देखे पूरी लिस्ट

चिराग पासवान ने अमित शाह से की बैठक, कहा- NDA की होगी ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को करार दिया लठबंधन

स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों द्वारा लूट की आशंका, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

पटना में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान, तैयारियाँ चरम पर, चौपारण निवासी रेवाली पासवान ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ की बैठक

चौपारण प्रखंड के कांग्रेस नेता रेवाली पासवान निभा रहे अहम दायित्व

रेवाली पासवान को मिला बड़ा दायित्व, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक नियुक्त

दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाये गये कैदी छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, दो अपराधी गिरफ्तार

बांका : सेवा निवृत्त शिक्षक के श्राद्ध कर्म में पहुंचे विद्वतजनों ने दी श्रद्धांजलि

Leave a Comment