Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बनने वाले नए सर्किट हाउस एवं आयुष्मान हॉस्पीटल के लिए चिन्ह्ति भूमि का उपायुक्त ने किया निरिक्षण

On: January 19, 2026 10:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बनने वाले नए सर्किट हाउस एवं आयुष्मान हॉस्पीटल के लिए चिन्ह्ति भूमि का उपायुक्त ने किया निरिक्षण

देवघर : मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत बनने वाले नए सर्किट हाउस एवं आयुष्मान हॉस्पीटल के लिए चिन्ह्ति भूमि का उपायुक्त ने किया निरिक्षण

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा आज दिनांक-04.11.2023 को कुंडा मोड़ समीप चरकीपहाड़ी स्थित बन रहे नव निर्मित समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने भवन निर्माण विभाग से नए समाहरणालय हेतु तैयार डीपीआर पर चर्चा करते हुए संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने समाहरणालय भवन को लेकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को कार्य की गुणवता पर विशेष ध्यान देने का का निर्देश दिया।

इसके अलावे उपायुक्त विशाल सागर ने समाहरणालय को लेकर चल रहे विभिन्न कार्यों की गुणवता की जांच करते हुए तय समय अनुसार कार्यों को पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस मौके पर उपस्थित भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा नये समाहरणालय भवन के अन्तर्गत निर्माण किये जा रहे विभिन्न भागों की जानकारी से उपायुक्त को अवगत कराया। आगे उपायुक्त ने नये समाहरणालय भवन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने से जुड़े कार्यों को लेकर उपायुक्त ने संबंधित एजेंसी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों से डीपीआर के तहत किए जाने वाले विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त विशाल सागर द्वारा मोहनपुर प्रखण्ड अन्तर्गत चौपा मोड़ समीप दूसरा सर्किट हाउस एवं आयुष्मान हॉस्पिटल के निर्माण हेतु महेशमारा मौजा में चिन्ह्ति सरकारी भूमि का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने नए सर्किट हाउस व दस बेड के आयुष्मान अस्पताल के निर्माण को लेकर किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि आवश्यक्तानुसार आगे की कार्रवाई ससमय सुनिश्चित की जा सके।इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल देवनाथ देवेन्द्र नाथ, अंचल अधिकारी मोहनपुर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment