Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

On: January 19, 2026 10:41 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह सात बजे जमीनी विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। धारदार हथियार और असलहों से लैश लोगों ने पति-पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। जबकि एक बेटा गंभीर है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएम, एसपी सहित कई थानो की पुलिस पहुंच गई।पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है।

रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है,जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी।सुबह विवादित जमीन पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित जमीन को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गए।यहां असलहे से लैश लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

इस घटना पर सीएम योगी ने संवेदना व्यक्त की है और गहरा दुख जताया है। सीएम ने एक्स पर लिखा कि जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।एडीजी,कमिश्नर,आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

सबसे बड़ा रेस्क्यू : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17वें दिन में बचाया गया

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गरीब विश्वकर्मा परिवार के दो लोगों की हत्या निंदनीय,मृतक परिवार को 50-50लाख रुपए मुआवजा दे यूपी सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

नई दिल्ली : बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पीटिशन बना

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

Leave a Comment