Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पंजाब की सरहिंद नहर में गिरी बस, आठ की मौत, 40 को बचाया गया, छह की तलाश

On: January 19, 2026 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पंजाब की सरहिंद नहर में गिरी बस, आठ की मौत, 40 को बचाया गया, छह की तलाश

नई दिल्ली: कोटकपूरा रोड पर गांव वडिंग के पास न्यू डीप कंपनी की बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सरहिंद नहर के फीडर में जा गिरी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई. इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं. दस लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब चालीस यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक करीब पांच से छह लोगों के बहने की खबर है. उसकी तलाश की जा रही है।

मुक्तसर से यह बस कोटकपूरा की ओर जा रही थी. यह हादसा करीब सवा एक बजे गांव वडिंग टोल प्लाजा के पास हुआ। हादसा देख आसपास के गांवों के लोग और वहां मौजूद लोग नहर के पास जमा होने लगे और बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल प्रशासन के अधिकारी और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया.

सुरक्षित निकाले गए कुछ यात्रियों का कहना है कि बस ड्राइवर काफी तेज गति से बस चला रहा था. बारिश के कारण सड़क भी गीली थी. बारिश में ब्रेक लगाने से बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी और ड्राइवर चलती बस से कूदकर भाग गया. कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, हलका विधायक जगदीप सिंह काका बराड़, डिप्टी कमिश्नर डॉ. रूही दुग, एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सबसे बड़ा रेस्क्यू : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17वें दिन में बचाया गया

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

नई दिल्ली : बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पीटिशन बना

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

Leave a Comment