Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण: बिजली विभाग के जेई पर एफआईआर

On: January 19, 2026 10:36 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

/* To Hide Header Subtitle */

.pDesc {

display : none;

}

चौपारण: बिजली विभाग के जेई पर एफआईआर

चौपारण : बिजली विभाग चौपारण के जेई ओंकार जयसवाल के खिलाफ चौपारण थाने में मामला दर्ज कराया गया है. उन पर रिश्वत मांगने, आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंचाने और उनकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया गया है. जेई के विरुद्ध चौपारण थाना में कांड संख्या 307/23 में धारा 482, 420, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि मरहेड़ी के नकीब खान के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं आवेदन में नावाडीह के मनोज कुमार यादव और चौपारण के दीपक सिंह ने भी जेई पर आरोप लगाया है. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी.

आरोप बेबुनियाद व निराधार : एसडीओ

इस संबंध में पूछे जाने पर बिजली विभाग के एसडीओ सत्यदेव प्रसाद ने बताया कि तीन लोगों द्वारा जेई पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद व निराधार है. इसकी जांच की जायेगी. उन्होंने यह भी कहा कि सभी पर बिजली विभाग के नियमानुसार कार्रवाई की गयी है. वहीं, जेई ओंकार जयसवाल से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद होने के कारण बात नहीं हो सकी.

तीनों आवेदकों ने एफआईआर में अपनी पीड़ा बताई

थाने में दिए आवेदन में नकीब खान ने लिखा है कि वह मरहेड़ी में मकान बना रहा है, जिसमें उसने बिजली का कनेक्शन ले रखा है. बिजली बिल फिक्स कर दिया गया है. बिल का आखिरी भुगतान 30 जून को किया गया था. इसके बाद 13 जुलाई को जेई ओमकार जयसवाल ने उनसे 20 हजार रुपये की मांग की, अन्यथा 82 हजार रुपये जुर्माना लगाने की धमकी दी. पैसे देने से इनकार करने पर उसके खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

बराबर बिजली बिल का भुगतान, फिर भी एफआईआर-मनोज यादव

वहीं, मनोज कुमार यादव ने लिखा है कि उन्होंने बिगहा के राजदेव यादव को अपने भवन में होटल चलाने का एग्रीमेंट दिया है. बिजली का भुगतान किरायेदार को स्वयं करना होगा। होटल संचालक बराबर बिजली शुल्क अदा कर रहे हैं। इसके बाद भी जेई ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक क्षति हुई है.

जेई ने मांगे पांच हजार रुपये – दीपक सिंह

दीपक सिंह ने बताया कि उनका भुगतान सिर्फ एक माह का बाकी है. एक माह पहले जेई ओंकार जयसवाल उनके पास आए और पांच हजार रुपये देने पर बिल कम करने को कहा। पैसे न देने पर 2,25,351 रुपये का जुर्माना लगाकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment