Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कान्हाचट्टी : फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में सयाल बगीचा में जुटे हजारों ग्रामीण, 22 अगस्त को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का करेंगे घेराव

On: January 19, 2026 10:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में सयाल बगीचा के कान्हाचट्टी में जुटे हजारों ग्रामीण, 22 अगस्त को प्रखंड सह अंचल कार्यालय का करेंगे घेराव, जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जायेगा, जान दे देंगे पर जमीन नहीं : प्रखंडवासी

चतरा (कान्हाचट्टी) : जब से देवरी-डुमरी फायरिंग रेंज की सरकारी अधिसूचना जारी हुई है, लोगों की धड़कनें बढ़ गयी हैं, लोगों को यह चिंता सता रही है कि आखिर यह क्षेत्र फायरिंग रेंज में तब्दील हो जायेगा, तो हम सब कहां रहेंगे. तमाम चिंताओं ने लोगों का जीना हराम कर दिया है, जिधर देखो उधर सिर्फ फायरिंग रेंज की ही बात हो रही है. इसके विरोध में देवरी-डुमरी फायरिंग रेंज संघर्ष समिति के नेतृत्व में कान्हाचट्टी प्रखंड के हजारों लोगों ने एकजुट होकर फायरिंग रेंज एक विरोध में आंदोलन को शुरुवात किए. “जान देंगे लेकिन जमीन नहीं देंगे” इसी नारे के साथ प्रखंड के हजारों ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय स्थित सयाल बगीचा में जुटे. आंदोलन को सफल बनाने में वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंह, विनय सिन्हा, मुखिया छोटू सिंह का योगदान समेत प्रखंड व पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने काफी सहयोग किया. लोगों ने सयाल बगीचा में बैठक कर विरोध जताया और फिर बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर इस आंदोलन को तेज करने के लिए फील्ड फायरिंग रेंज की सरकारी अधिसूचना को रद्द करने की मांग की. जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी का भी प्रखंडवासियों को समर्थन मिला. श्री तिवारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लड़ाई आखिरी दम तक लड़ी जायेगी और अंत में हम सबकी जीत होगी, किसी भी कीमत पर जमीन नहीं दी जायेगी. इसे और तेज किया जाएगा और अगर ब्लॉक से लेकर जिला, राज्य और केंद्र तक भी आंदोलन करने की जरूरत पड़ी तो हम पीछे नहीं हटेंगे.

आंदोलन को धार देने में महिलाओं का भी पूरा सहयोग मिलेगा: सत्या देवी

कोल्हैया पंचायत के भांग कुरकुट्टा गांव की महिला सत्या देवी ने कहा कि इस आंदोलन में प्रखंड की महिलाएं पीछे नहीं रहेंगी, महिलाएं भी अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आयेंगी और हर तरह से आंदोलन को तेज करेंगी. चार ब्लॉक कान्हाचट्टी ब्लॉक समेत हंटरगंज, इटखोरी, चतरा में कुल 317 मौजा फील्ड फायरिंग रेंज बनाने की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. प्रखंड प्रमुख इंदु देवी, उपप्रमुख सुमन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद सिंह, अरुण सिंह, भीम सिंह, गोपाल सिंह, राज सिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र यादव, मुखिया राजेंद्र राम समेत सभी पंचायतों के प्रतिनिधि व हजारों की बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

जोरी भाजपा मंडल के द्वारा दलित बस्ती तेसर जोरी में चलाया गया स्वच्छता अभियान,केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

Leave a Comment