Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

सरायकेला : चिकित्सा के लिए रांची पहुंचने वाले पत्रकारों को जेजेए करेगा पूरा सहयोग:अमरकांत

On: January 19, 2026 10:30 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सरायकेला : चिकित्सा के लिए रांची पहुंचने वाले पत्रकारों को जेजेए करेगा पूरा सहयोग:अमरकांत

पेंशन, स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा योजना के लिए राह ताक रहे पत्रकार:शाहनवाज हसन
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सरायकेला- खरसावां जिला कमेटी गठित, उपेंद्र महतो अध्यक्ष,बृजेश शर्मा बिल्लू महासचिव एवं के. दुर्गा राव कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

सरायकेला : झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां जिला की कार्य समिति की बैठक चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित हुई,जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन, झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार कौशलेंद्र उपस्थित थे। कार्यसमिति की बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला में पुराने कमेटी को भंग करते हुए नव नियुक्त कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया,जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर उपेंद्र प्रसाद महतो एवं महासचिव बृजेश शर्मा उर्फ बिल्लू का चयन किया गया। साथ ही कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में पुनः के दुर्गा राव को मनोनीत किया गया। कार्यसमिति की बैठक से पूर्व जेजेए संस्थापक शाहनवाज हसन,प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष कौशलेन्द्र को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा संगठन की मजबूती सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत ने संगठन द्वारा पत्रकार बीमा की जानकारी देते हुए कहा कि जेजेए के सभी सदस्यों का 5 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा एलआईसी से करवाया जा रहा है, जिसका भुगतान संगठन द्वारा किया जाएगा। डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के लिए संगठन द्वारा प्रत्येक रविवार ऑनलाइन ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है। अमरकांत ने बताया कि रांची के रिम्स एवं अन्य अस्पताल पहुंचने वाले पत्रकारों के लिए जेजेए की मेडिकल सहायता टीम का गठन किया जा रहा है,जो पत्रकारों एवं उनके परिजनों को हर प्रकार की सहायता प्रदान करेगी।

संगठन के संस्थापक शाहनवाज़ हसन ने कहा कि जेजेए के 2200 पत्रकार सदस्यों में से 1000 पत्रकारों को अब आर पार की लड़ाई के लिए रांची पहुंचना है। झारखंड सरकार यदि अपने किए वादे को दशहरा तक पूरा नहीं करती है, तो अब सड़क पर उतर कर आंदोलन को विवश होंगे। गौरतलब है कि पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार बीमा योजना, पत्रकार आवास योजना, पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए जेजेए पिछले एक दशक से संघर्षरत है।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अभय लाभ, संयुक्त सचिव मनोज सोनकर, सुरेंद्र मार्डी, प्रदेश सदस्य शेख अलाउद्दीन, पूर्व प्रदेश सचिव प्रताप मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय बर्मन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाग्यसागर सिंह को झारखंडी संस्कृति अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर चांडिल अनुमंडल के पत्रकार हिमांशु गोप, संजय शर्मा, संजय महतो, मृत्युंजय बर्मन, विजय साहू, चंद्रशेखर, भास्कर मिश्रा, गणेश सरकार,जगजीवन महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment