Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

सामान्य से 8 डिग्री अधिक तापमान, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लू से 13 लोगों की मौत

On: January 19, 2026 10:28 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सामान्य से 8 डिग्री अधिक तापमान, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में लू से 13 लोगों की मौत

झारखंड में तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है. यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री अधिक है, जिससे मौसम में बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. झारखंड में पिछले 24 घंटे में लू से 13 लोगों की मौत हो गयी है.

➨24 घंटे में लू से 13 लोगों की मौत

मरने वालों में पलामू में 7, धनबाद में दो और रामगढ़, दुमका, खलारी और जमशेदपुर में एक-एक व्यक्ति की गर्मी और लू से मौत हो गई. वहीं गोड्डा का पारा शनिवार को 46 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया. यहां पारा 46.5 डिग्री रहा। जबकि धनबाद में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि 20 जून से राज्य में बारिश की संभावना है.

पलामू में शनिवार को गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से एक रोजगार सेवक साकिर हुसैन समेत दो की मौत हो गयी. शुक्रवार को भी पलामू जिले में 5 की मौत हुई है। दुमका में एसएसबी जवान प्रमोद कुमार की लू लगने से मौत हो गई। इसके अलावा रामगढ़ में सीसीएल में कार्यरत सुरक्षाकर्मी मानो देवी की भी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान तेज गर्मी के कारण उसका बीपी बढ़ गया था, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में उनकी मृत्यु हो गई।


वहीं, पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में एक व्यक्ति की मौत हो गई. खलारी में भी सीसीसीएल के एक कर्मचारी की लू लगने से मौत हो गई।

धनबाद के निरसा में भी हाइवे चालक निमाई गोराई की लू लगने से मौत हो गई. उधर, देर शाम धनबाद पुलिस लाइन में गिरे जवान रामबुल कुमार की भी मौत हो गई।

रामबुल कुमार की ड्यूटी पुलिस लाइन के मेन गेट पर थी। शनिवार को वह शाम 4 बजे मुख्य गेट के पास अपनी ड्यूटी खत्म कर पुलिस लाइन स्थित अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान गर्मी के कारण वह बेहोश हो गया और सड़क पर सिर के बल गिर गया और उसकी मौत हो गयी.

➨सुबह आठ बजे से पड़ रही भीषण गर्मी


शनिवार को भी गोड्डा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 46.5 डिग्री रहा। हालत यह है कि यहां दिन के आठ बजे से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। मेदिनीनगर में पारा 44.8, देवघर में 44.7, धनबाद में 44 और रामगढ़ में 43.4 दर्ज किया गया। रांची में पारा 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा. प्रदेश में रात की गर्मी भी बढ़ गई है। गर्म हवा के कारण रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई

मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में 18 और 19 जून को लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सिमडेगा, खरसावां, गढ़वा, पलामू, चतरा के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जबकि बाकी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि अगर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री या इससे अधिक रहता है तो रेड अलर्ट जारी किया जाता है.


#latestnewstoday #topnewstoday #newsupdate #news #viralnews #viral # #ranchinews #jharkhandnews #hazaribaghnews #giridihnews #palamunews #kodermanewa #craftsamachar

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment