Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : युवा साथी झारखंड ने चयकला के साहिल को किया सम्मानित

On: January 19, 2026 10:26 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

चौपारण : युवा साथी झारखंड ने चयकला के साहिल को किया सम्मानित

हजारीबाग (चौपारण) : युवा साथी झारखंड ने शुक्रवार को चौपारण प्रखंड के चयकला निवासी मोहम्मद इमदाद उल्लाह उर्फ साहिल की हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया। जिन्होंने बीते दिनों नदी में कूदकर ओबरा गांव की तीन बच्चियों को बराकर नदी में डूबने से बचाने का साहसपूर्ण कार्य किया था।

युवा साथी झारखंड के अध्यक्ष विकास सिंह अपने हाथों से इस साहसपूर्ण कृत्य के लिए 13 वर्षीय साहिल पुत्र मोहम्मद वाज उद्दीन नामक किशोर युवक को टी- शर्ट, मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

चौपारण : युवा साथी झारखंड ने चयकला के साहिल को किया सम्मानित
विकास सिंह ने कहा कि साहिल ने जो साहस दिखा कर तीन बच्चियों की जिंदगी बचाई है वो भी बिना अपने जान की परवाह किए बगैर वो वाकई सराहनीय हैं।

संजय मेहता ने बताया कि युवा साथी झारखंड ने उन्हें सम्मानित कर एक अच्छा काम किया हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि साहिल को 08 अक्टूबर को भी चौपारण के प्रखंड मैदान परिसर में सम्मानित किया जाएगा।

भुनेश्वर यादव ने कहा कि साहिल के इस कार्य के लिए आज पूरे देश में प्रशंसा की जा रही है। साहिल जैसे बहादुर लोगों को जिला ही नहीं, बल्कि राज्य और राष्ट्र स्तर पर भी सम्मानित करना चाहिए।

चौपारण : युवा साथी झारखंड ने चयकला के साहिल को किया सम्मानित
साहिल ने बताया कि 26 सितंबर को मैं बराकर नदी मछली पकड़ने गया था। छह बच्चियां वहां नहा रही थी। इस दौरान सभी बच्ची डूबने लगी तो मैं उसे बचाने के लिये गहरे पानी में कूद पड़ा और तीन बच्चियों को सुरक्षित बचा लिया और तीन बच्ची गहरे पानी में चली गई जिससे उनकी मौत हो गई। तीन बच्चियों को नही बचा पाने का मुझे काफी अफसोस हुआ।

मुझे बहुत अच्छा लगा कि मुझे युवा साथी झारखंड संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान कार्यक्रम में साहिल के परिजन एवं युवा साथी झारखंड टीम के सदस्य सरफराज खान, सतीश गुप्ता, सरफराज अंसारी, रिंकू, अनिल सिंह, आदित्य कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

चौपारण : युवा साथी झारखंड ने चयकला के साहिल को किया सम्मानित

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment