Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पुणे में फर्जी आर्मी ऑफिसर गिरफ्तार, 15 अगस्त को लाल किले में भी घुसा था

On: January 19, 2026 10:24 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मुंबई पुणे की रेलवे पुलिस टीम ने फर्जी आर्मी ऑफिसर को गिरफ्तार

मुंबई पुणे की रेलवे पुलिस टीम ने फर्जी आर्मी ऑफिसर को गिरफ्तार किया है. वह इसी साल 15 अगस्त को भी लाल किले में घुस था. पकड़ा गया फर्जी अधिकारी नीरज विक्रम विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का मूल निवासी है.

पुणे रेलवे पुलिस के मुताबिक, नीरज विश्वकर्मा पुणे रेलवे परिसर में एक आर्मी ऑफिसर की वर्दी में टहल रहा था. रेलवे पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पहले तो वह गोलमोल जवाब देता रहा. इसके बाद उससे उसका पहचान पत्र मांगा गया, लेकिन उसके पास पहचान पत्र नहीं था. नीरज की वर्दी पर नेमप्लेट, पैरा बैच, लेफ्टिनेंट बैच लगा हुआ था. जीआरपी ने सैन्य खुफिया अधिकारियों को बुलाकर नीरज के बारे में जांच की तो वह फर्जी निकला।

इसके बाद रेलवे पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला कि नीरज विश्वकर्मा दिल्ली कैंट इलाके में आर्मी ऑफिसर की वर्दी पहनकर भी घूमता था. इसके अलावा 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराने के दौरान भी नीरज सैन्य वर्दी पहनकर बिना पास के अंदर घुस गया था. इतना ही नहीं, नीरज ने वहां सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. इस मामले की गहनता से जांच चल रही है

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment