Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जरूरतमंद के लिए साबित होगी संजीवनी

On: January 19, 2026 10:22 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जरूरतमंद के लिए साबित होगी संजीवनी

देवघर : रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जरूरतमंद के लिए साबित होगी संजीवनी

देवघर : अधिवक्ता परिषद, देवघर जिला द्वारा स्थापना दिवस पखवाड़े के अवसर पर अधिवक्ता परिषद, देवघर जिला के तत्वावधान में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के सहयोग से ” ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स” के तहत कचहरी परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी देवघऱ- सह- इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, देवघर के उपाध्यक्ष दिपांकर चौधरी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव कृष्णधन खवाड़े, रेडक्राॅस चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, अधिवक्ता परिषद झारखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा, अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह व महासचिव ॠतुराज द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। रेड क्राॅस सोसायटी के कोषाध्यक्ष राज कुमार बर्णवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, विजय प्रताप सनातन, अधिवक्ता परिषद के जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर अग्रवाल व प्यारेलाल ठाकुर, प्रदेश महिला प्रमुख महामाया राय द्वारा अतिथियों को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी देवघऱ सह इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के उपाध्यक्ष दिपांकर चौधरी ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि देवघर जिला में आज पहली बार यहां के अधिवक्ताओं ने पहल करते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किया। इससे समाज के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, वहीं रेडक्राॅस चेयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए संजीवनी साबित होगा क्योंकि रक्त की जरूरत कभी भी किसी को भी हो सकती है। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि रक्तदान को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ दान माना जाता है। हम सभी को मिलकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए रक्तदान करते रहना चाहिए। अधिवक्ता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने कहा कि सेवा, समर्पण और त्याग हमारी संस्कृति और अधिवक्ता परिषद का आदर्श रहा है। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता परिषद, देवघर जिला के महासचिव ऋतुराज झा ने किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्तदान शिविर में कुल लगभग 20 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें मनीष सिंह, कुमार विवेकानंद, हर्ष वर्धन चौधरी, कुमार सौरभ,अमीन दास,सुरेश सिन्हा, राजकुमार यादव, शेखर वर्मा, विवेक कुमार पंडित, कुमार गौरव,नितेश भारद्वाज, रंजित कुमार केशरी,सौरव सुमन, विष्णु खोवाला, प्रकाश झा व ॠतुराज झा के नाम शामिल हैं। रक्तदान करनेवाले सभी दाताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment