Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन को लेेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन…

On: January 19, 2026 10:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा मतदान केन्द्रों के स्थल परिवर्तन को लेेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन….

देवघर: उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मतदाता सूचि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त मतदान केन्द्र की स्थिति के अलावा भवनों की स्थिति, स्थल परिवर्तन व मतदान केन्द्र भवन के नाम परिर्वतन को लेकर सभी से विस्तृत चर्चा की गयी। इसके अलावे सभी दलोेें के विचारों और समस्याओं को भी इस दौरान उपायुक्त अवगत हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त सह निर्वाचन पदाधिकारी विशाल सागर ने कहा कि हम सभी का यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि मतदान के प्रति मतदाता को जागरूक करने के साथ-साथ मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। आगे उपायुक्त ने मतदान भवनों की स्थिति, स्थल परिवर्तन व मतदान केन्द्र भवन के नाम परिर्वतन को लेकर सभी से विस्तृत चर्चा करते हुए सभी राजनीतिक दलोेें के विचारों से अवगत हुए। साथ हीं इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया, ताकि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक प्रक्रिया के तहत इस संबंध में आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

बैठक उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेष कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीतन राम मांझी की पार्टी का बड़ा एक्शन, 11 नेताओं को 6 साल के लिए किया गया निष्कासित

बिहार चुनाव प्रचार से लौटे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, धूमधाम से मनाई दीपावली, परिवार, हितैशियों और पत्रकारों के साथ भी साझा की खुशियाँ

नामांकन के तुरंत बाद RJD प्रत्याशी सत्येंद्र साह गिरफ्तार, 2004 के बैंक लूटकांड में झारखंड पुलिस को थी तलाश

Leave a Comment