Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

झारखंड के 982 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश, पढ़ें क्या है मामला

On: January 19, 2026 10:19 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

झारखंड के 982 शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश, पढ़ें क्या है मामला

रांची : ई-विद्या वाहिनी से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है. मालूम हो कि झारखंड के विभिन्न स्कूलों के 982 शिक्षक हेराफेरी कर ई विद्यावाहिनी में उपस्थिति बना रहे हैं. इसका खुलासा राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में हुआ है. इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच का आदेश दिया है.

शिक्षा सचिव ने क्या दिया आदेश

शिक्षा सचिव ने आदेश में लिखा है कि विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह पाया गया है कि कुछ शिक्षक जीपीएस और तिथि व समय में हेरफेर कर ई-विद्यावाहिनी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. यह अत्यंत गंभीर एवं दंडनीय अपराध है।

सचिव ने यह भी लिखा है कि 11 अगस्त 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में इस विषय पर जानकारी उपलब्ध करायी गयी है. पत्र के साथ-साथ ऐसे चिन्हित 982 शिक्षकों की सूची जिलाधिकारी को उपलब्ध करायी जा रही है. जिसके खिलाफ विभाग को अलग-अलग जिलों से शिकायतें मिली हैं.

सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि आप स्वयं अथवा आपके अधीनस्थ विश्वसनीय पदाधिकारी उक्त विद्यालय का स्थलीय भ्रमण कर जांच कराना सुनिश्चित करेंगे. सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए की गई कार्रवाई से अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। इससे साफ है कि ई-विद्यावाहिनी पोर्टल से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर है और ऐसे शिक्षक पर कार्रवाई भी हो सकती है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment