Also Read
चौपारण। भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा कार्यालय चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण व बरही विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह आदि उपस्थित हुए। अतिथियो ने अटल जी के तस्विर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सैकड़ो जरूरतमन्दों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मंच का संचालन संयुक्त रूप से भाजपा नेता मुकुंद साव और मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चनद्रवंशी ने किया।



अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण: विरंची नारायण
विरंची नारायण ने अटल जी की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व हिमालय जैसा ऊंचा था। कहा अटल जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को खड़ा किया और देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि राजनीति केवल सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए होनी चाहिए।

झारखंड के निर्माता अटल जी ने ही दी थी चंद्रयान की दूरदृष्टि: विधायक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बरही विधायक नर कहा ने कहा कि अटल जी मात्र एक नाम नहीं, एक विचारधारा थे। अटल जी ने ही चंद्रयान अभियान की घोषणा कर विश्व को भारत की अंतरिक्ष शक्ति का परिचय कराया था। युवा अटल जी के संघर्षपूर्ण जीवन का अध्ययन करें। उन्होंने हमें सिखाया कि राजनीति में हार-जीत तो चलती रहती है, लेकिन देश की अखंडता सर्वोपरि होनी चाहिए। उनका जीवन हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का पुंज है।

सम्मेलन में जुटे दिग्गज और कार्यकर्ता
मौके पर जीप उपाध्यक्ष किसुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव, बरही से नागेश्वर रजक, चंदवारा से नंदकिशोर सोनी, पदमा से बाबुलाल मेहता, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, राजदेव यादव, लक्ष्मण यादव चंदवारा, नारायण यादव, अजय मेहता पदमा, बिरेन्द्र रजक, राकेश रंजन, महामंत्री आशीष सिंह, बालेश्वर साव, कृष्ण साव, अरविंद सिंह, जनार्दन सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, जन्मजेय सिंह, विकास यादव, सुखदेव पासवान, मोहन साव, सर्योत्तम पांडेय, रंजन सिंह, रिशु बर्णवाल, अजित सिंह, अशोक यादव, युगल यादव, राजन यादव, राजकुमार यादव, इन्द्रदेव दांगी, सुबोध यादव, विजय यादव, नारायण साव, रंजीत सिंह, प्रदीप केशरी, रामचन्द्र सिंह, राकेश पांडेय, अशोक सिंह, जगदीश यादव, सुनील शेखर, पिंटू सोनी, अशोक गुप्ता, देवकुमार दांगी, कृष्णा पासवान, मदन चन्द्रवंशी, दया सिंह, आदित्य चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े: क्रिसमस के रंग में रंगीं अभिनेत्री शिवानी शर्मा, फैन्स और शुभचिंतकों को दी दिल से शुभकामनाएं













