Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

चौपारण : मोबाइल सेल एवं सेवा संगठन ने सोमवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा

On: January 19, 2026 10:18 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मोबाइल सेल एवं सेवा संगठन ने सोमवार को साप्ताहिक बंदी की घोषणा

आनंद सिंह अध्यक्ष, मनोज यादव सचिव और संजू कुमार कोषाध्यक्ष बने

चौपारण : चौपारण केशरवानी धर्मशाला में बाजार के मोबाइल व्यवसाय से जुड़े लोगों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें मोबाइल बिक्री एवं सेवा व्यवसाय से जुड़े सभी विक्रेता उपस्थित थे। बैठक में संगठन बनाकर मोबाइल व्यवसायियों के हित व विकास का संकल्प लिया गया. बैठक में बाजार के करीब 48 व्यवसायी जुटे और अपनी बात रखी. सर्व सम्मति से प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक बन्दी की घोषणा की गयी। सदस्यों से एक-दूसरे की मदद करने और सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ देने की बात कही गयी. व्यावसायिक हितों को छोड़कर संगठन हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। संगठन के सुचारू संचालन के लिए सर्वसम्मति से एक समिति का गठन किया गया। इस नई टीम के अध्यक्ष आनंद सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप केशरी, सचिव मनोज यादव, उप सचिव मो आरिफ, कोषाध्यक्ष संजू कुमार, उप कोषाध्यक्ष बंटी कुमार, रितेश सिन्हा, संगठन मंत्री गौतम कुमार, अमित केशरी, संदीप कुमार बने. पचास सदस्य सीधे तौर पर संगठन से जुड़े। अध्यक्ष आनंद सिंह व सचिव मनोज यादव, कोषाध्यक्ष संजू कुमार व अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हित के लिए सदैव तत्पर रहेगा. बैठक में जीतू केशरी, श्रवण केशरी, मो दानिश, ललन केशरी, अमित कुमार, अजीत, पंकज, नितेश, दीपू यादव, नीतीश, राज, विकास, अमीर हुसैन, सुनील कुमार, दीपक, रूपेश, मनीष, मिथलेश, जीतेंद्र समेत अन्य मौजूद थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

Leave a Comment