Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक

On: January 19, 2026 10:13 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक

देवघर : विभिन्न समस्याओं को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक

स्थानीय नीति के आधार पर लोगों को दें रोजगार-शशांक शेखर भोक्ता

देवघर : चितरा कोलियरी के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक चितरा गिरजा खादान गेट के समक्ष जेएमएम नेता सह पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता के नेतृत्व में की गई।जिसमें कोयला मजदूर,कोयला व्यवसायी,ट्रक ओनर,स्थानीय बेरोजगार एवं सैकड़ो दिहाड़ी मजदूर शामिल हुए।बैठक के बाद मांगों को लेकर सभी संवर्ग के लोगों के साथ महाप्रबंधक कार्यालय स्थित कांफ्रेंस हाॅल में महाप्रबंधक, एजेंट और सेल्स आफिसर के साथ वार्ता की गई।पूर्व विस अध्यक्ष श्री भोक्ता ने कहा कि कोयला प्रोडक्शन नहीं हो पाने के कारण रोज कोयला लोडिंग कर मजदूरी के सहारे जीवन यापन करने वाले गरीब,आदिवासी,दलित, अल्पसंख्यक,पिछड़ा वर्ग के लोग लौट जाते हैं। माइनिंग चालान में डेस्टीनेशन की समस्या, अत्यधिक लोडिंग,कोयला उठाव नहीं कर पाने पर इएमडी काट लेने जैसी समस्या थी।एक एक कर विस्तार से जीएम और एजेंट से चर्चा हुई। सारे समस्याओं का निदान करने का भरोसा जीएम द्वारा दिया गया है।साथ ही चितरा कोलियरी में तीन आउट सोर्सिंग कंपनी चल रही है जो फिलहाल मिट्टी हटाने का काम कर रही है।सबों में सरकार के स्थानीय नीति के अनुरूप 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की चर्चा की गयी है।पहले जिसका जमीन गया है और वे बेरोजगार हैं उसे काम पर रखे।इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी झामुमो राम मोहन चौधरी,युवा मोर्चा के प्रशांत शेखर, झाकोमयु सचिव निर्मल मरांडी,जगरनाथ यादव, प्रकाश यादव,ललीत मिश्रा,सत्यनारायण राय, नवल राय,कृषणा सिंह,प्रदीप सिंह,युगल राय, राजेश राय,रवी सिंह,मदन सिंह,रवींद्र भोक्ता,मुन्ना कुमार,राजकुमार यादव,पंकज भोक्ता,बंकिमचन्द्र भोक्ता,रामदेव सिंह,रामु शर्मा, गोकुल महतो,अशोक भोक्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment