Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : सावन की चौथी सोमवारी पर हजारीबाग यूथ विंग ने दूध, बेलपत्र का किया वितरण

On: January 19, 2026 10:12 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

सावन की चौथी सोमवारी पर हजारीबाग यूथ विंग ने दूध, बेलपत्र का किया वितरण
रिमझिम बारिश के बीच हज़ारीबाग़ यूथ विंग के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर थे.
भगवान भोलेनाथ की कृपा से 21 अगस्त को महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है: चंद्रप्रकाश जैन
पिछले दो वर्षों से लगातार सेवा कार्य कर रहा है हज़ारीबाग़ यूथ विंग: संजय कुमार

Hazaribagh : सावन माह की चौथी सोमवारी के शुभ अवसर पर शहर के बुढ़वा महादेव परिसर में हज़ारीबाग़ यूथ विंग की ओर से श्रद्धालुओं के बीच दूध और बेलपत्र का वितरण किया गया। बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय जैसे जयकारों के बीच भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने आए भक्त दूध और बेलपत्र ग्रहण कर रहे थे। हज़ारीबाग़ यूथ विंग की ओर से लगातार चौथे सोमवार को दूध बेलपत्र का वितरण पूरी श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम आगे भी आयोजित किया जाएगा। यूथ विंग सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में पूरी निष्ठा से अपनी भागीदारी निभाता है। युवा मोर्चा के संरक्षक समेत सभी पदाधिकारियों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर शहरवासियों की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. वही वितरण कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बटेश्वर मेहता उपस्थित थे। उन्होंने स्वयं आने वाले श्रद्धालुओं के बीच दूध का वितरण किया। उन्होंने सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपके द्वारा समाज के प्रति किया गया यह कार्य सराहनीय है. मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से 21 अगस्त को कोलकाता पिंजरापोल सोसायटी द्वारा संचालित हजारीबाग गौशाला परिसर में भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्र के तमाम श्रद्धालु शामिल होंगे. सादर आमंत्रित। वहीं सचिव संजय कुमार ने कहा कि पिछले दो वर्षों से लगातार हज़ारीबाग़ यूथ विंग द्वारा सेवा का कार्य किया जा रहा है, इसके लिए सावन माह में भक्तों के बीच दूध और बेलपत्र का वितरण किया जा रहा है. मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, सन्नी देव, डॉ. वी वेंकटेश, विकाश तिवारी, प्रिंस कसेरा समेत कई लोग मौजूद थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment