Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले नकली पिस्तौल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

On: January 19, 2026 10:09 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने वाले नकली पिस्तौल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

चतरा : पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लावालौंग थाना क्षेत्र के टुनगुन से रतनाग जाने वाली सड़क पर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. उक्त जानकारी देते हुए सिमरिया के एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि सूचना का सत्यापन कर मेरे नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों को नकली पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया. आगे बताया गया है कि कृष्णा भुईयां, पिता रितु भुईयां, ग्राम टुटीलावा, थाना सिमरिया, जिला चतरा से लूट हुई थी. लूटेरे अनिल भुइयां पिता रमेश भुइयां, अर्जुन गंझू पिता चितावन गंझू उर्फ चिंतामन गंझू, दोनों ग्राम कदले, थन्नु कुमार पिता करीमन भारती ग्राम नावाडीह, पंचायत बरैनी, तीनों थाना सदर जिला चतरा को लूटे गये मोबाइल, नकली पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. जेएच 13 जे 2093 को जब्त कर लिया गया. इस संबंध में लावालंग थाना कांड संख्या 39/2023 धारा 392 भादवि दर्ज कर तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी में एसडीपीओ सिमरिया थाना प्रभारी बमबम कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामाशीष शुक्ला, सहायक अवर निरीक्षक घनश्याम प्रसाद सिंह एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment