Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : मुनगा बगीचा में श्री श्याम मनुहार महोत्सव आज, श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों की तैयारियां पूर्ण

On: January 19, 2026 10:08 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : मुनगा बगीचा में श्री श्याम मनुहार महोत्सव आज, श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों की तैयारियां पूर्ण

मुनगा बगीचा में श्री श्याम मनुहार महोत्सव आज।

श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्यों की तैयारी पूरी …..

जय श्री श्याम प्रभु का गूंजेगा जयकारा, श्याम भक्तों में उल्लास

हजारीबाग :

श्री श्याम मनुहार महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार के सदस्य अतिथियों के आगमन की राह तक रहे हैं. दो सितंबर को मुनका बगीचा के प्रांगण में जय श्री श्याम प्रभु का जयकारा गूंजेगा. भक्ति के इस रस में हर कोई डुबकी लगाने को आतुर है।

इधर श्याम भक्तों के लिए श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से पूरी तैयारी कर रखी है. दोपहर 12:30 बजे बाबा श्याम की पूजा-अर्चना के उपरांत भव्य भजन-कीर्तन प्रारंभ होगा. बाबा श्याम की पूजा-अर्चना राणी सती मंदिर के प्रधान पुजारी शशिकांत मिश्रा कराएंगे. उसके बाद सभी श्याम भक्त बाबा श्याम के अखंड ज्योत के साथ बाबा का दर्शन करेंगे।

मौके पर लव अग्रवाल, मंडल के सदस्य एवं प्रसिद्ध भजन गायक रोहित शर्मा एवं 16 वर्षीय कृष्णा अग्रवाल अपनी सुमधुर वाणी से बाबा को रिझाएंगे. इनके साथ सुप्रसिद्ध भजन गायक और श्याम भक्तों की दिलों में अपनी जगह कायम करने वाले संजय मित्तल अपनी मधुर भजनों से लोगों को झुमाएंगे. संजय मित्तल पहली बार हजारीबाग की पावन धरती पर पधार रहे हैं. संजय मित्तल पिछले 35 वर्षों से बाबा श्याम, राणी सती दादी सहित अन्य देवी-देवताओं की भजन की प्रस्तुति दे रहे हैं।

भव्य भजन-कीर्तन में अलौकिक झांकी श्याम भक्तों को देखने को मिलेगी. द्वितीय श्री श्याम मनुहार महोत्सव में श्री श्याम परिवार तुलसीदास कोलकाता के विशेष आशीर्वाद से संपन्न होगा. वहीं इस कार्यक्रम में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार रामगढ़ कैंट का विशेष सहयोग भी प्राप्त हो रहा है. कोलकाता के दो सबसे पुरानी एवं सुप्रसिद्ध मंडल श्री श्याम मित्र मंडल कोलकाता एवं श्री श्याम कला भवन कोलकाता को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।

मौके पर आयोजक मंडली ने कहा कि बाबा श्याम के भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है बस इंतजार है, अतिथि का,भजन मंडली, कोलकाता रामगढ़ से आ रहे हैं श्याम भक्त और हजारीबाग के समस्त श्याम प्रेमियों का हम सब आयोजन मंडली हृदय की गहराई से उनका स्वागत करते हैं आपका आगमन हमारे लिए सौभाग्य होगा आपकी उपस्थिति हमारे लिए आशीर्वाद होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment