Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

On: January 19, 2026 10:06 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

गिरिडीह। राज्य सरकार के आदेशानुसार 8 से 13 सितम्बर तक सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में पिरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो अनमोल, आदित्य, लक्ष्मीनारायण, मधुबंती, विजेता निशा, शबनम , स्वाति और सौरभ कुमार प्रोग्राम लीडर हिमांशु के मार्गदर्शन में गिरिडीह जिले के विभिन्न विद्यालयों में पीटीएम को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इसमें शामिल प्रमुख विद्यालयों में मध्य विद्यालय गधी सहजपुरा, उ.प्रा.वि. टेलोडीह उर्दू स्कूल, उ.प्रा.वि. उर्दू बालोडिंगा, उ.प्रा.वि. बेला टांड़, उ.प्रा.वि. बसमत्ता, मध्य विद्यालय लोहपिटी, मध्य विद्यालय सोनबाद, मध्य विद्यालय करोड़ीह, मध्य विद्यालय करमाटांड़, अपग्रेडेड प्राथमिक विद्यालय वल्गो बेलाटांड़, सरकारी प्राथमिक विद्यालय टेलोडीह गधी हिंदी, अपग्रेडेड मध्य विद्यालय सुरजूगाढ़ी और अपग्रेडेड मध्य विद्यालय बारोटांड़ शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: दुमका : भारत सेवाश्रम पाथरा में उपहार वितरण कार्यक्रम आयोजित

बैठकें राज्य सरकार द्वारा जारी एजेंडा के अनुसार आयोजित की गईं। विशेष रूप से पिरामल फाउंडेशन टीम ने बाल विवाह, बालिकाओं की शिक्षा, विद्यालय छोड़ने की समस्या (ड्रॉपआउट), उपस्थिति, नामांकन, प्री-मैट्रिक एवं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इन पीटीएम के माध्यम से पंचायत की स्वामित्व भावना (ownership) को भी बढ़ावा दिया गया। इस हेतु संबंधित पंचायतों के मुखिया और वार्ड सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का आश्वासन दिया। इस पहल से विद्यालयों, अभिभावकों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण हुआ है, जो आने वाले समय में बालिकाओं की शिक्षा, छात्रवृत्ति और विद्यालय छोड़ने की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होगा।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment