Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी को जलाया जिंदा, सास गंभीर रूप से घायल, पिता की हैवानियत देखते रहे मासूम बच्चे

On: January 19, 2026 10:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर पत्नी को जलाया जिंदा, सास गंभीर रूप से घायल, मासूम बच्चे देखते रहे पिता की हैवानियत

Chatra : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. जिसमें पितिज (सुरहीबागी) गांव निवासी स्वर्गीय आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी ने अपनी पत्नी सबिता देवी पर किरासन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया और भाग निकला. घटना रात 11:30 बजे की बताई जा रही है.

सास गंभीर रूप से घायल

इस घटना में मृतक की सास भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिनका इलाज रांची रिम्स में चल रहा है. उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है. घटना की जानकारी इटखोरी थाने को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार, एसआई गौतम दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया. पुलिस ने मौके से मिट्टी के तेल की बोतलें भी बरामद कीं।

पति पत्नी से करता था मारपीट

जानकारी के मुताबिक पति अपनी पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता था. गुरुवार की रात भी पति ने पत्नी की पिटाई की और उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना में मृतक की सास, उसकी बहू और दो बच्चों को बचाने के प्रयास में उसकी सास भी झुलस गयी और गंभीर रूप से घायल हो गयी. पूछे जाने पर इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फरार पति कुलपति दांगी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप

हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सूजी गांव निवासी परमेश्वर दांगी की पुत्री सबिता देवी की शादी इटखोरी थाना क्षेत्र के पितिज (सुरहीबागी) गांव निवासी स्व.आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी से हिंदू रीति-रिवाज के साथ 9 मई 2017 को हुई थी। इस संबंध में मृतिका के पिता परमेश्वर दांगी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से वह लगातार उसे प्रताड़ित और मारपीट करता था.

ग्रामीणों में आक्रोश

इधर, पितिज पंचायत के मुखिया रामदेव यादव ने कहा है कि जहां भी ऐसा आरोपित व्यक्ति दिखे, उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दें. दांगी समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय दांगी ने कहा कि यह गांव के साथ-साथ समाज के लिए भी शर्म की बात है. उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को गांव में आश्रय नहीं दिया जाना चाहिए.

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक सविता देवी के दो बच्चे हैं. 5 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी कुमारी, 2 वर्षीय पुत्र अमन कुमार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक की बेटी ने बताया कि पापा ने मम्मी पर तेल छिड़क कर आग लगा दी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment