Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर में सड़क हादसा: सड़क हादसे में कई कांवरिया घायल, गाड़ी पलटने से हुआ हादसा समेत देवघर की दो खबरे

On: January 19, 2026 10:00 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर में सड़क हादसा: सड़क हादसे में कई कांवरिया घायल, गाड़ी पलटने से हुआ हादसा समेत देवघर की दो खबरे

देवघर में सड़क हादसे में कई कांवरिया घायल हो गये हैं. अलग-अलग हादसों में करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। उनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.

देवघर: श्रावण का महीना चल रहा है और देवघर में कांवरियों की भीड़ है. देश के कोने-कोने से कांवरिये देवघर पहुंच रहे हैं. इसके चलते आने-जाने वाले रास्तों पर काफी भीड़भाड़ हो गई है. जिसके कारण जरा सी लापरवाही किसी न किसी सड़क पर दुर्घटना का कारण बनती नजर आ रही है। सोमवार को भी शहर में दो हादसे देखने को मिले.

पहली घटना

कार पलटने से हादसा: कोलकाता से बाबा धाम की यात्रा पर पहुंचे कांवरियों का जत्था. देवघर सारठ मुख्य मार्ग पर बिशनपुर के पास कांवरियों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें 5 कांवरिया घायल हो गये. जिन्हें इलाज के लिए सारवा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है. सड़क दुर्घटना की शिकायत सारवा थाने में दी गई. सूचना मिलने के बाद सर्वा थाना के एसआई विनोद राम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी का इलाज कराया. इस हादसे के संबंध में बताया जाता है कि कार चालक को अचानक झपकी आ गयी और कार अनियंत्रित होकर बिशनपुर पुलिया के पास पलट गयी. जिसमें कार सवार पांचों लोग घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई करते हुए कार को थाने ले गई।

दूसरी घटना

संतुलन बिगड़ने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त : दूसरी सड़क दुर्घटना देवघर बासुकीनाथ मुख्य मार्ग के बसडीह मोड़ के पास हुई. जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है. सड़क हादसे में घायल कांवरिया का नाम विदेशी यादव है, जो बिहार के बेगुसराय जिले का रहने वाला है. दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कांवरिया अपने साथी कांवरिया के साथ बाबा धाम में जल चढ़ाकर बासुकीनाथ जा रहा था. लेकिन बसडीहा मोड़ के पास अचानक मवेशी आ जाने से संतुलन बिगड़ गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

विष्णुगढ़ : हाइवा एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में कार ड्राइवर की हुई मौत

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

Leave a Comment