Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बेटियों की शिक्षा स्नातक तक निःशुल्क एवम अनिवार्य करने को लेकर पी.एम.को लिखा पत्र

On: January 19, 2026 9:52 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

बेटियों की शिक्षा स्नातक तक निःशुल्क एवम अनिवार्य करने को लेकर पी.एम.को लिखा पत्र

चौपारण चन्दन राणा

(नई दिल्ली) : बेटियों के लिए स्नातक तक की शिक्षा निःशुल्क एवम अनिवार्य करने की मांग को लेकर आदर्श फाउंडेशन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है,

आदर्श फाउंडेशन के सचिव सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से विशेष आग्रह करते हुए कहा है कि अपात्र एवम अमीर लोगों की सब्सिडी को काटने एवम बेटियों की स्नातक तक की शिक्षा निःशुल्क एवम अनिवार्य करने का समय आ चुका है, सुदूरवर्ती एवम दूरदराज के क्षेत्र में निवास करने वाले मजदूर, किसान एवम समाज के कमजोर वर्ग के पास इतना पैसा नहीं है की वे दर्जनों मील दूर स्थित महाविद्यालय या इंटर कालेज में अपनी बेटियों को शिक्षा हेतु नियमित भेज सकें,

प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में होनहार बेटियां बुनियादी सुविधा एवम आर्थिक समस्या की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं,

आदर्श फाउंडेशन द्वारा झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़,उड़ीसा एवम महाराष्ट्र के सुदूरवर्ती सोलह जिलों में सर्वे के दौरान यह बात खुलकर सामने आई की 1657 बेटियों में से सिर्फ 211 बेटियों को ही उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ,अन्य होनहार बेटियां चाहकर भी उच्च शिक्षा से नहीं जुड़ पाई,आदर्श फाउंडेशन की भारत सरकार से मांग है की उपरोक्त मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाय ताकि होनहार बेटियां भी पढ़ लिखकर सरोजनी नायडू, कल्पना चावला,प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, इंदिरा गांधी, सुषमा स्वराज, सोनिया गांधी एवम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरह बनने का प्रयास कर सकें,

उच्च शिक्षा का समुचित इंतजाम न होने की वजह से बेटियों की कम उम्र में शादी भी कर दी जाती है,भारत की होनहार बेटियां पढ़ेंगी तभी भारत एक सबल और समृद्ध राष्ट्र बन पाएगा,

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment