Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू : बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मनातू भाजपा कमिटी ने की बैठक

On: January 19, 2026 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू : बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मनातू भाजपा कमिटी ने की बैठक

पलामू : बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मनातू भाजपा कमिटी ने की बैठक

मनातू (पलामू) : आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा बूथ सशक्तिकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है।शनिवार को पार्टी के मंडल कार्यालय में हुई बूथ सशक्तिकरण के निमित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसका मंत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव संचालन महामंत्री अरविंद कुमार ने किया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवासी प्रभारी भाजयुमो झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री किशलय तिवारी उपस्थित रहे। साथ ही मंडल प्रभारी नवेंदु मिश्र, भाजयुमो जिला महामंत्री श्वेतांक गर्ग मौजूद थे

बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष किशलय तिवारी कहा भाजपा में पुनर्विचार, पुनर्समीक्षा तथा पुनर्गठन एक सतत प्रक्रिया है।इसी प्रक्रिया के तहत बूथ सशक्तिकरण अभियान का तृतीय चरण प्रारंभ किया गया है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। कहा कि भाजपा की बूथ समितियां एवम पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क की अहम कड़ी है जिसके जरिए पार्टी की विचारधारा तथा मोदी योगी सरकारों के निर्णय व योजनाएं घर घर पहुंचती है। मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा मजबूत बूथ संरचना से भाजपा बड़े लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में सफल होगी। प्रभारी नवेंदु मिश्र ने सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। अध्यक्ष श्री यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।मीडिया प्रभारी अंतू यादव ने आभार ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि इस अभियान में पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एवम पदाधिकारी पूरे मनोयोग से जुटेगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधी बिगु साहू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप कुमार चावला, पंसस श्रीमती पूनम देवी,मंडल उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद, लक्ष्मण साहू, हरेंद्र पासवान, मालती देवी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमरेश रंजन, अल्पसंख्यक मोर्चा के शौकत खान, किसान मोर्चा के संजय यादव, मंडल मंत्री पचु सिंह चेरो, विनेश्वर राम, कमलेश कुमार, अखिलेश यादव बीरेंद्र मेहता, शोभन यादव,सुरेंद्र पासवान, करेश राम,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment