Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की दूसरी बैठक प्रदीप जैन की अध्यक्षता में हुई संपन्न

On: January 19, 2026 9:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

हजारीबाग : बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की दूसरी बैठक प्रदीप जैन की अध्यक्षता में हुई संपन्न

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरिद्र नारायण सेवा का होगा आयोजन …

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण होगा :–प्रमोद यादव

बाजारों में लॉटरी ड्रा का कूपन उपलब्ध हो गया है :– दीप नारायण निषाद ….

हजारीबाग :

मां दुर्गे की पावन पर्व दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी भव्य रूप से चल रही है, इसी तैयारी के बीच बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में प्रदीप जैन की अध्यक्षता में दूसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां दुर्गे की जयकारों के साथ किया गया। उपस्थित समस्त लोगों ने जय माता दी का जयकारा लगाया। बैठक में पूजा को ऐतिहासिक रूप से बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। वही बताया गया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही बैठक में बताया गया की प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें करीब 500 से भी अधिक असहाय, गरीब एवं रिक्शा चालकों के बीच कंबल एवं वस्त्र का वितरण किया जाएगा साथ ही सभी को खिचड़ी महाभोग का प्रसाद खिलाया जाएगा।

लॉटरी ड्रा का कूपन बाजारों में उपलब्ध हो गया है। लॉटरी ड्रा में प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार 49 इंच की एलइडी टीवी, तृतीय पुरस्कार इनवर्टर, चतुर्थ पुरस्कार फ्रिज, पंचम पुरस्कार वाशिंग मशीन, छठा पुरस्कार साइकिल, वही 20 लोगों को सांत्वना पुरस्कार मे मिक्सर प्रदान किया जाएगा।

मौके पर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा साथ ही कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूजा पंडाल के समीप दरिद्र नारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर सचिव दीप नारायण निषाद ने कहा कि बाजारों में लॉटरी ड्रा का कूपन उपलब्ध हो गया है। श्रद्धालुओं से विशेष आग्रह है कि आप सभी लॉटरी ड्रा का कूपन अवश्य ले। ड्रॉ की तिथि 27 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। ड्रॉ पूजा पंडाल के समीप किया जाएगा।

मोके पर :– अध्यक्ष प्रमोद यादव, सचिव दीप नारायण निषाद, दिलीप जायसवाल, शिवदीप सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप जैन,बाल गोविंद निषाद, गुड्डन सोनकर, रविंद्र गुप्ता, निशिकांत सिन्हा, प्रकाश सिंह, पवन रावत खण्डेलवाल, बैजनाथ गुप्ता, मोहन गुप्ता, राजेश सिन्हा, दिलीप सोनी, किशोर सोनी, रितेश खण्डेलवाल, संजय यादव, लक्ष्मण निषाद, अमन कुमार, सतीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, प्रेम निषाद सहित कई लोग मौजूद थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment