Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

हाईटेक हुई चतरा पुलिस, तीसरी आंख से होगी शहर की निगहबानी

On: January 19, 2026 9:43 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
हाईटेक हुई चतरा पुलिस, तीसरी आंख से होगी शहर की निगहबानी..!

हाईटेक हुई चतरा पुलिस, तीसरी आंख से होगी शहर की निगहबानी..!

अत्याधुनिक कैमरों से लैश नियंत्रण कक्ष की हुई शुरुआत, छेड़खानी-पाकेटमारी व अन्य छोटी-बड़ी घटनाओं पर लगेगा लगाम..!

चतरा : पुलिस अब पूरी तरह हाईटेक होती नजर आ रही है। पुलिस की क्यूआर कोड बीट पेट्रोलिंग के बाद अब पुलिस तीसरी आंख से शहर की निगहबानी करने जा रही है। यूं कहें तो शहर के चप्पे-चप्पे पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस बाबत पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहर नियंत्रण कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया। नियंत्रण कक्ष पुराना पेट्रोल पंप स्थित टीओपी नंबर टू में बनाया गया है। एसपी ने फीता काटकर व नारियल तोड़कर शहर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद कैमरे के जरिये शहर की मॉनिटरिंग की। उन्होंने सीसीटीवी की गुणवत्ता परखने के लिए बालिका उच्च विद्यालय व केसरी चौक के समीप लगे कैमरे की एलईडी स्कीन से जांच की। उद्घाटन के बाद पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एनटीपीसी और चेंबर आफ कामर्स के संयुक्त पहल पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। पहले चरण में शहर के विभिन्न महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर कुल 19 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश कैमरे लगाए गए है। जो आईपी एड्रेस के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से जुड़े रहेंगे। सभी कैमरे वनवे में लगाए गए है। इसके माध्यम से शहर में हो रही छोटी-बड़ी घटनाएं जैसे छेड़खानी, चोरी, छिनतई, पाकेट मारी समेत अन्य अपराध पर नियंत्रण आएगा। उन्होंने बताया कि नियंत्रण कक्ष में एक्सपर्ट पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जहां से एक्सपर्ट कर्मी 24 घंटे शहर के गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। सीसीटीवी के मदद से लगातर अपराध पर कंट्रोल रहेगा। उन्होंने एनटीपीसी और कामर्स के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी ने बताया कि दूसरे चरण के तहत सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौक-चौराहों पर लगाए गए क्यूआर कोड स्थल पर कैमरे लगाने की योजना बनाई गई है। इस बाबत एनटीपीसी के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। मौके पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र जैन, सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली समेत अन्य उपस्थित थे।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: चतरा-सिमरिया में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात अपराधी उत्तम यादव, हजारीबाग SP ने किया पुष्टि

प्रेमिका का खौफनाक रूप : प्यार से बुलाया, फिर चाकू से वार!

चतरा : इटखोरी में चला सड़क सुरक्षा अभियान, न हेलमेट न मिलेगी पेट्रोल, न सीट बेल्ट न मिलेगी डीजल

चतरा : घटना को अंजाम देने रांची से पिस्टल लेकर चतरा पहुंचा आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ा, हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी, मां भद्रकाली में किया पूजा अर्चना

चतरा : जिले के विभिन्न प्रखंडों के पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

पत्थलगड़ा : ड्रोन के माध्यम से फसलों में दवा का किया गया छिड़काव

हज़ारीबाग : कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और स्कूल वाहन में भीषण टक्कर, कई बच्चे घायल, चालक की मौत

चतरा : थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

चतरा : सिमरिया विधायक पहुंचे गिद्धौर, प्रखंड अंतर्गत कई पूजा पंडालों में पहुंच मां दुर्गे की किया पूजा अर्चना

चतरा : रंगदारी नहीं मिलने से नाराज असामाजिक तत्वों ने मिक्सर मशीन में लगाई आग, जांच में जुटी पुलिस

उपेंद्रनाथ इंटर कॉलेज में सूबे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने महात्मा गांधी जयंती सह स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन

Leave a Comment