Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर सभी पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

On: January 19, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर सभी पूजा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

पूजा पंडाल में अग्निशामक यंत्र, पर्याप्त संख्या में पहचान पत्र के साथ वालंटियर्स की प्रतिनियुक्त, विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत् कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश :- उपायुक्त

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने पूरे दस दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा के त्यौहार के दौरान विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से जिले के सभी पूजा समितियों को निर्देशित किया है कि पूजा पंडालों में आनेवाले श्रद्धालुओं के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी कैमरा, पर्याप्त संख्या में पहचान पत्र के साथ वालंटियर्स की प्रतिनियुक्त करेंगे, विद्युत विभाग से अस्थायी विद्युत् कनेक्शन, साफ-सफाई आदि का व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी पूजा पंडाल में अव्यवस्था की स्थिति न बने। साथ ही विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सहयोग पूर्ण रूप से सुनिश्चित करेंगे।इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने देवघर जिले को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने की दिशा में सभी पूजा पंडालों के समितियों एवं श्रद्धालुओं से पर्यावरण सुरक्षा के दृष्टिकोण से आग्रह किया है कि उनके द्वारा डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास, प्लेट या प्लास्टिक, थर्मोकोल से बने अन्य सामग्री का उपयोग न किया जाए, ताकि देवघर जिले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ क्षेत्र बनाये जा सके। ऐसे में इस दुर्गा पूजा के अवसर पर इसमें आप सभी लोगों का सहभागिता आपेक्षित है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment