Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : मधुपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक!

On: January 19, 2026 9:42 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

मधुपुर थाना परिसर में मुहर्रम पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक!

सुधांशु शेखर देवघर संवाददाता

देवघर : मधुपुर मुहर्रम पर्व को लेकर मधुपुर थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई। थाना क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा के सदस्यों समेत प्रतिनिधियों और दर्जनों समुदाय के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। अनुमंडल पदाधिकारी आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन मुख्य रूप से मौजूद रहे उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाएं। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा के पर्व के दौरान शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने दूसरे समुदाय के धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने, निर्धारित रूट पर अखाड़ा जुलूस निकालने संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने और स्थानीय लोगों के सहयोग लेने हुड़दंगयू पर नजर रखने आदि पर विचार विमर्श किया गया। वहीं थाना प्रभारी राम दयाल मुंडा ने कहा कि पर्व के दिन हुड़दुम करने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व पर पुलिस की गश्ती की जाएगी कर्बला, इमाम बाड़ा समेत जगह-जगह अखाड़े में पुलिस की ड्यूटी रहेगी।बैठक में आए लोगों से पूर्व के दौरान संप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पैनी नजर रखने और उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी सीओ परमेश्वर कुशवाहा, अस्पताल उपाधिक्षक डा०मो०शाहिद,थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा, जीआरपी थाना प्रभारी बृज नंदन ठाकुर, अभियंता सम्राट सिंह, पुर्व नप अध्यक्ष फैयाज कैसर,हाजी रकिब अंसारी, मोशर्रफ हुसैन समाज सेवी , मो०शाहिद,अरबींद तिवारी, एनुल होदा,जयप्रकाश मंडल, मनोहर दास, कन्नू लाल कन्हैया, मोती सिंह, मो० शयाम, हाजी अलताफ हुसैन उर्फ बीके, उत्तम भैया, पुर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, नप विधायक प्रतिनिधि अरविंद यादव, आदिल रशीद, युगल यादव, बंशी सिंह, शाकिर अंसारी दिनेश्वर किस्कु, मीडिया प्रभारी समीर आलम, जिला परिषद् राजेंद्र दास ,अली विधायक प्रतिनिधि प्रखंड स्वास्थ विभाग , समेत अखाड़ा समिति के मुजाबर, उस्ताद व सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment