Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

On: January 19, 2026 9:39 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

नेपाल के बाद गोरखपुर में भी लगे भूकंप के तेज झटके,कांपी कुछ सेकेंड तक धरती,5.2 रही तीव्रता

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। गोरखपुर में रविवार सुबह लगभग 7:25 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।इस दौरान घरों में मौजूद लोग बाहर निकल आए।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के भरतपुर में सुबह 7:25 पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई।नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र काठमांडू से लगभग 55 किलोमीटर पश्चिम में धाडिंग में था।भूकंप के झटके गोरखपुर में भी महसूस किए गए।जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने बताया कि इससे जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

जानें क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं,वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब

भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है, लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।

जानें कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना

भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सुहागरात बनी मौत की वजह… 75 साल के बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी ने सुनाई…

पत्नी के कांस्टेबल से प्रेम-प्रसंग से परेशान पति ने की आत्महत्या, मौत को गले लगाने से पहले पति ने गुमटी की दीवार पर लिखी कांस्टेबल और पत्नी की सारी करतूतें

सबसे बड़ा रेस्क्यू : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों को 17वें दिन में बचाया गया

मिर्जापुर : दुर्गा अष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में लगाई हाजिरी

बलिया : सूटकेस में मिली एक और श्रद्धा, हाईवे किनारे सूटकेस में मिला टुकड़ों में किशोरी का शव, नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गरीब विश्वकर्मा परिवार के दो लोगों की हत्या निंदनीय,मृतक परिवार को 50-50लाख रुपए मुआवजा दे यूपी सरकार: झारखण्ड क्रांति मंच

भूकंप के तेज झटकों से दहली पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर भागे लोग

पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दूसरे पक्ष के पति-पत्नी, बेटा-बेटी सहित पांच की हत्या,सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

नई दिल्ली : बैटल ऑफ माइंड्स- इंडियन आर्मी क्विज़ 2023- दुनिया का सबसे बड़ा इंटर-स्कूल क्विज कॉम्पीटिशन बना

लखनऊ : यूपी एटीएस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले एजेंट को किया गिरफ्तार,खूफिया जानकारी देकर लेता था पैसे

लखनऊ : स्मृति ईरानी ने संजय गांधी अस्पताल प्रकरण पर कहा-अपना मुनाफा बंद होने पर रो रहे गांधी खानदान के लोग

Leave a Comment