Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

India vs Australia : दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पराजित किया, जडेजा ने मैच में कुल 10 विकेट लिए

On: January 19, 2026 9:34 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
India vs Australia : दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पराजित किया, जडेजा ने मैच में कुल 10 विकेट लिए

India vs Australia : दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पराजित किया, जडेजा ने मैच में कुल 10 विकेट लिए

Cricket  दिल्ली जेएसआर – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली में खेला गया। इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। अपने 100वें मैच में चेतेश्वर पुजारा ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। मैच तीसरे दिन के तीसरे सत्र तक नहीं पहुंच पाया, क्योंकि मेहमान कंगारू टीम दिन के पहले ही सेशन में ढेर हो गई थी। टीम ने कुछ ही ओवरों में 9 विकेट गंवा दिए थे।

तीसरे दिन 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो 1 रन बनाकर आउट हो गए. रोहित शर्मा ने 31 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इससे पहले तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रनों पर सिमट गई थी, ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा था, क्योंकि पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 1 रन की बढ़त मिली थी. भारत ने 26.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पुजारा 31 और केएस भरत 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।

आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया ने भी अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए थे. यानी भारत सिर्फ एक रन से बढ़त हासिल नहीं कर सका। अक्षर पटेल ने 74 और आर.के. अश्विन ने 37 रन की पारी खेली। एक समय भारत के 150 रन के अंदर सात विकेट गिरे थे. इसके बाद अक्षर और अश्विन के बीच हुई 114 रन की साझेदारी ने ही टीम इंडिया की वापसी करा दी.

इससे पहले मैच के तीसरे दिन लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 113 रनों पर सिमट गई. देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी 9 विकेट 49 रन के अंदर गंवाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 43 और लाबुशेन ने 35 रन बनाए। भारत के लिए जडेजा ने सात और अश्विन ने तीन विकेट लिए। जडेजा ने मैच में कुल 10 विकेट लिए।

इसे भी पढ़ें : प्रकाश यादव हत्याकांड का चतरा पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हजारीबाग के लाल चमकाएंगे झारखंड का नाम : राहुल और प्रभात का झारखंड टीम में चयन

चौपारण : विधायक अकेला ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

बरही : केदारुत मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट किट का वितरण किया

हजारीबाग : 94 दिनों बाद बड़कागांव प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच हुआ समाप्त

पलामू : पांकी के कोनवाई में मुख्यमंत्री फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, दस दिवसीय प्रतियोगिता में 25 पंचायतों की टीमें ले रही भाग

पाकुड़ : समाजसेवियों ने अनाथ बच्चों के बीच बांटा खेलकूद किट

तिसरी : झारखंड की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर देल्ही पब्लिक स्कूल में मैराथन दौड़ की आयोजन हुई संपन्न

IND vs NZ Highlights: भारत ने लगातार पांचवां मैच जीता, 49वें शतक से चूके विराट कोहली, लगातार 5वीं जीत में छाए शमी-विराट

पलामू : पदमा भितडीहा मे जय सरना फुटबॉल टुर्नामेंट का विधायक बिटु सिंह ने किया फीता काट कर उद्घाटन

हज़ारीबाग : रामपुर में दूधिया रोशनी में आरसीपीएल 11 सर्किल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आज से शुभारंभ, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत

देवघर : ओलंपिक एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय बच्चों के खेलों में निखार लाना-सुनील खबाड़े

पलामू : शिक्षा, स्वच्छता, गुणवत्ता, सेवा और नैतिक मूल्यों का विकास ही हमारा उद्देश्य है : प्राचार्य अमित गुप्ता

Leave a Comment