Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : घोरमारा के पेड़ा दुकानदारों की स्थिति खराब, लाखों की पूंजी बर्बाद

On: January 19, 2026 9:24 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

घोरमारा के पेड़ा दुकानदारों की स्थिति खराब ।

सुधांशु शेखर देवघर संवाददाता

देवघर : देवघर इस बार श्रावणी मेला में कांवरिया की भीड़ नहीं रहने के कारण देवघर दुमका सड़क स्थित उभरता हुआ पेड़ा बाजार के दुकानदार की स्थिति खराब हो गई है। दुकानदारों द्वारा लगाया गया लाखों की पूंजी बर्बाद हो गया। जिससे परेशान होकर पेड़ा दुकानदारों ने झारखंड के मुख्यमंत्री को आर्थिक मदद को लेकर पत्राचार किया है। दुकानदारों का कहना है कि जिस अनुपात में कांवरिया की भीड़ श्रावणी मेला के दौरान होना चाहिए था उसका 10% भी नहीं हो सका जिसके लिए दुकानदारों द्वारा लगाया गया लाखों की पूंजी बेकार हो गया। हालांकि स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इसकी बात सरकार तक पहुंचाने की भी बात कहा है।

स्थाई एवं अस्थाई दुकानदार भी दोहरी मार के चपेट में:

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रावणी मेला क्षेत्र में हजारों की संख्या में स्थाई एवं अस्थाई दुकान लगाया है। श्रावणी मेला आने से पूर्व दुकानदारों ने अपने माल को स्टोर करते हैं।श्रावणी मेला के दौरान आने वाले कांवरिया एवं श्रद्धालुओं द्वारा छोटे-छोटे दुकानदारों से खिलौना से लेकर खाने-पीने एवं अन्य वस्तु को खरीदते हैं। जिससे दुकानदारों को भी मुनाफा होता है तथा श्रद्धालुओं को भी अपने सामान की जरूरत पूरा होता है लेकिन इस बार भीड़ नहीं होने के कारण सभी दुकानदारों का माल जैसा का तैसा अपने स्टोर में रखा पड़ा है।

क्या कहते हैं दुकानदार : पेड़ा दुकानदार दुलार मंडल ने बताया कि इस बार की श्रावणी मेला की स्थिति काफी दयनीय है। जिससे पेड़ा व्यवसायियों की बीच काफी परेशानी हो रही है।

पेड़ा दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष श्रद्धालु 10% भी नहीं पहुंचे हैं। इसके बाद 30 दिनों का मलमास प्रारंभ हो गया। 15 दिनों के दौरान दुकानदारों का 10% माल भी खपत नहीं हो पाया। जिससे स्थिति काफी खराब हो गया है।

स्थानीय पेड़ा दुकानदार शैलेश कुमार ने बताया कि पेड़ा दुकानदारों के अलावा अन्य सभी दुकानदारों की भी स्थिति काफी खराब है। सरकार से मदद की गुहार लगाया है।

मंदिर की व्यवस्था ठीक नहीं इसके लिए कांवरिया नहीं रखते रुचि: फल व्यवसाई नागेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि इन दिनों बाबा मंदिर एवं बासुकीनाथ मंदिर की व्यवस्था ठीक नहीं रहने के कारण सावन मास में श्रद्धालुओं का आना-जाना बिल्कुल कम हो गया है। श्रावण महीना के दौरान बाबा बैजनाथ का शिवलिंग स्पर्श पूजा का महत्व रखता है वही स्थानीय प्रशासन द्वारा अरघा लगा दिए जाने के कारण यहां की व्यवस्था बिल्कुल खराब हो गया है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

देवघर : महाशिवरात्रि को लेकर क्लीन केयर भारती सोसाईटी की बैठक संपन्न

देवघर : नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक का आयोजन किया गया

देवीपुर : एम्स के गेट नंबर वन के सामने श्री गोपाल फार्मा का शुभारम्भ

देवीपुर : पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया

एम्स देवघर में मरीजों के नाश्ते में कीड़ा, मामला पहुंचा सांसद और पीएम तक

देवघर के रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर ट्रेन व ट्रक में भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने जूता पॉलिश कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया

देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने कुलपति को ए. एस. कॉलेज प्राचार्य के द्वारा सौंपा ज्ञापन

आजसू पार्टी देवघर जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Leave a Comment