Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

बसरिया में पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने किया निशुल्क सिलाई सेंटर का उदघाटन, साथ ही दो सिलाई मशीन देने की घोषणा

On: January 19, 2026 9:20 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads
बसरिया में पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने किया निशुल्क सिलाई सेंटर का उदघाटन, साथ ही दो सिलाई मशीन देने की घोषणा

बसरिया में पूर्व विधायक श्री मनोज कुमार यादव ने किया निशुल्क सिलाई सेंटर का उदघाटन, साथ ही दो सिलाई मशीन देने की घोषणा

चौपारण:– बसरिया में ग्राम उदय सेवा संस्थान द्वारा संचालित चित्रांश पब्लिक स्कूल परिसर में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने नि:शुल्क सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया. सिलाई केंद्र में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिलाई केंद्र खुलने से महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनेंगी. रोजगार से जुड़कर महिलाएं अपनी आजीविका कमाने का साधन बनाएंगी। संस्थान के सचिव संजय सिन्हा की दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि बसरिया व आसपास के क्षेत्र की महिलाएं नि:शुल्क सिलाई का प्रशिक्षण ले सकेंगी. इस दौरान पूर्व विधायक ने अपने तरीके से संस्थान को दो सिलाई मशीन देने की घोषणा की। इससे पूर्व संस्थान सचिव व स्कूली बच्चों ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। संगठन सचिव ने पूर्व विधायक द्वारा मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य है कि गरीब से गरीब महिला व बालिका सिलाई सीखे. कहा कि कोई भी महिला सिलाई सीखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। इस दौरान चित्रांश विद्यालय के स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति से अतिथियों का मन मोह लिया।

मौके पर स्थानीय मुखिया मंजू देवी, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व जीप सदस्य रामस्वरूप पासवान, जीप प्रतिनिधि सुधीर कौशल, बेलाही मुखिया मंटू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि शिव पासवान, संस्था अध्यक्ष गोपाल कांत, कोषाध्यक्ष लखन भुइयाँ, समाजसेवी चंदन राणा, पंकज सोनी, कृष्णा कसेरा, कपिल यादव शिक्षक सुजीत यादव पुतल देवी पिंकी कुमारी प्रियंका कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।


Related Posts

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

युवा कांग्रेस में भरोसे की जीत: पंकज कुमार लगातार दूसरी बार चौपारण प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित

चौपारण में अटल स्मृति सम्मेलन में जुटे भाजपाई, बोकारो के पूर्व विधायक विरंची नारायण और विधायक मनोज यादव हुए शामिल, जरूरमंदो के बीच हुआ कंबल का वितरण

चौपारण: प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

तिरंगे में लिपटा लौटा चौपारण का लाल, शहीद अमित सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई

चौपारण : जवनपुर पंचायत में सोना सोबरन योजना के तहत साड़ी-धोती का वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले

चौपारण : बिरहोर महिला की इलाज के दौरान मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, सिविल सर्जन ने की चौपारण अस्पताल में आपात बैठक

चौपारण : कमला माता मंदिर में कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चौपारण सीओ और थाना प्रभारी ने आरसीपीएल-13 फाइनल का किया उद्घाटन

चौपारण में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, थाना प्रभारी खुद कर रहे निगरानी

भीषण सड़क हादसा: दो ट्रक भिड़े, आग की लपटों में जलकर खाक

चौपारण : सुभाष हाउस ने इंटर हाउस बास्केटबॉल फाइनल में रचा इतिहास, टैगोर हाउस को हराकर जीता खिताब

Leave a Comment