Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : हिंदी विद्यापीठ में समारोह पूर्वक मनी हिंदी दिवस

On: January 19, 2026 9:17 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : हिंदी विद्यापीठ में समारोह पूर्वक मनी हिंदी दिवस

देवघर : हिंदी विद्यापीठ में समारोह पूर्वक मनी हिंदी दिवस

संस्थान के कुलसचिव ने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की रखी मांग

हिंदी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपर्क भाषा: कृष्णानंद झा

देवघर : हिंदी की सेवा में सेवारत संस्थान हिंदी विद्यापीठ में गुरुवार 14 सितंबर को समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाई गई। मौके पर संस्थान के व्यवस्थापक पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा ने हिंदी भाषा को राष्ट्र की सबसे बड़ी संपर्क भाषा बताया। झा ने कहा कि भारत के सभी राज्यों की अपनी अपनी क्षेत्रीय भाषाएं हैं जो काफी समृद्ध भी है। बावजूद आज हिंदी देश की सर्वाधिक संख्या में बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी अब समृद्धि की ओर बढ़ रही है। उदाहरण स्वरूप भारत में सभी तकनीकी एवं व्यवसायिक कोर्स की पाठ्य पुस्तकें अब हिंदी में आने लगी है। वहीं यूएनओ में भी हिंदी को उचित स्थान प्राप्त हो चुका है। इससे प्रतीत होता है कि अब वह दिन दूर नहीं जब हिंदी राजभाषा की जगह राष्ट्रभाषा बन जाए। मुख्य अतिथि देवघर कॉलेज के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर संजय कुमार ने कहा कि हमें हिंदी दिवस को हीन भावना से न लेते हुए इसे महादिवस के रूप में मनाना चाहिए।कहा कि स्वाधीनता आंदोलन के वक्त हिंदी एक जनसंपर्क भाषा के रूप में उभरी थी। जो आज भारत भर में एक स्वीकृत भाषा के रूप में स्थापित हो चुकी है। इस बीच कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर मोतीलाल द्वारी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद, सुमित्रानंदन पंत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, महादेवी वर्मा समेत अन्य विद्वानों ने हिंदी को एक नया आयाम दिया था। जबकि आज हिंदी राजनीति की शिकार हो गई है। बावजूद हिंदी विभिन्न बाधाओं को पार करते हुए निरंतर आगे बढ़ती जा रही है। इस बीच हिंदी विद्यापीठ के कुलसचिव के.के.ठाकुर ने कहा कि हिंदी हमारा मान सम्मान और सारे हिंदुस्तान की शान है। हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता संस्कृति एवं संस्कार को अक्षुण्ण बनाए रखने में सहायक भी है। उन्होंने हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की मांग रखी। इसी क्रम में शिक्षाविद प्रोफेसर राम नंदन सिंह ने दक्षिण भारत में भी हिंदी भाषा बोलने वालों की बढ़ रही संख्या की चर्चा करते हुए प्रसन्नता जाहिर की। इसे हिंदी की सफलता बताते हुए हिंदी भाषियों के लिए सकारात्मक बताया। अन्य वक्ताओं में हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा, तक्षशिला विद्यापीठ के प्रभारी प्राचार्य एस. भट्टाचार्य, प्रेस प्रबंधक हिमांशु झा, प्राध्यापक नीतीश द्वारी एवं गोवर्धन साहित्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय कुमार खवाड़े ने भी अपने संबोधन में हिंदी की उत्थान के लिए विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के मीडिया प्रभारी शंभू सहाय समेत शंकर नाथ झा, महेंद्र झा, राजेश सरेवार, विशाल पंडित, अमरनाथ मुखर्जी, सुदीप्त सरकार, दीपक पत्रलेख आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ.संजय कुमार ने किया।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment