Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

On: January 19, 2026 9:01 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो सगे भाइयों को ट्रक ने रौंदा

पलामू : जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे जिले के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित रजवाडीह गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को कुचल दिया. इस हादसे में बाइक सवार दो भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी संजू गिरी और रवींद्र गिरी के रूप में की गई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक भी जब्त कर लिया.

दुर्घटना कैसे हुई?

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तरहसी थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी दो सगे भाई संजू गिरी और रवींद्र गिरी बाइक से मेदिनीनगर जा रहे थे. इसी दौरान रजवाडीह स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई ट्रक में फंस गया और ट्रक उसे करीब एक किलोमीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. गौरतलब है कि ये संजू गिरी और रवींद्र गिरी में एक भाई स्टांप वेंडर के तौर पर काम करते थे.

आक्रोशित लोगों ने सड़क कर दिया जाम

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीण काफी गुस्से में हैं और शव को उठाने नहीं दे रहे हैं. हादसे और सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment