Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

वन विभाग ने जब्त किया लाखों का अभ्रक पाउडर, ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है

On: January 19, 2026 8:59 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

फोटो : अभ्रक पाउडर ट्रक जब्त

वन विभाग ने जब्त किया लाखों का अभ्रक पाउडर, ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है

Giridih : गिरिडीह वन प्रमंडल के सदर रेंजर एसके रवि ने मंगलवार सुबह शहर के बरगंडा चौक के समीप एक अभ्रक फैक्ट्री के बाहर अभ्रक पाउडर से भरा ट्रक जब्त किया. रेंजर एसके रवि ने एस्बेस्टस लदे ट्रक को मुफ्फसिल थाने को सौंप दिया है. मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी सतीश नायक को दी गई है।

जांच में जुटे खनन पदाधिकारी

वहीं, सूचना मिलने के बाद डीएमओ सतीश नायक ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वन विभाग के सूत्रों की माने तो पाउडर लदा ट्रक कोडरमा से गिरिडीह शहर में अभ्रक पाउडर फैक्ट्री की ओर जा रहा था. इसी दौरान रेंजर ने तड़के छापेमारी कर ट्रक को जब्त कर लिया. जब्त ट्रक में करीब 100 बोरी अभ्रक लदा हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है. फिलहाल ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है, ट्रक नंबर के आधार पर पाउडर लदे ट्रक के मालिक का भी पता लगाया जा रहा है.

क्षेत्र में अभ्रक का अवैध परिवहन बढ़ गया है

बता दें कि इन दिनों क्षेत्र के गांवा व तिसरी से गिरिडीह व कोडरमा तक अवैध परिवहन काफी बढ़ गया है. कुछ दिन पहले भी तीसरी पुलिस ने अवैध ढिबरा को लेकर कार्रवाई की थी। जिसके बाद मामला ठंडा होने तक अवैध परिवहन में कमी आई है। वहीं, गावां और तिसरी के कई इलाकों में ढिबरा को गिरिडीह और कोडरमा को पिसाई के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है.

अधिकांश ढीबरा कोडरमा भेजा जा रहा है

लोगों के बीच हो रही चर्चा के अनुसार गांव के अधिकांश ढीबरा का खनन कर कोडरमा भेजा जा रहा है, जहां से छंटाई कर गिरिडीह की कई फैक्ट्रियों में फर्जी चालान कर भेजा जा रहा है. वहीं, कुछ व्यवसायी भी ढिबरा को अवैध रूप से गिरिडीह भेज रहे हैं।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

तिसरी : करोड़ों की लागत प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में घोर लापरवाही जमीन पर ही की गई रोड निर्माण

अपडेट्स : मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से दो साल के बच्चे की मौत, घंटों रही सड़क जाम, एसडीपीओ और जनप्रतिनिधियों की पहल पर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

मवेशी लोड वाहन ने 2 वर्षीय मासूम को रौदा, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

गिरिडीह में पंचायत और शिक्षकों के समन्वय से पीटीएम का सफल आयोजन

कुआं में गिरने से 12 वर्षीय बालक की मौत, ग्रामीणों ने किया दफन, पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Leave a Comment