Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चारदीवारी निर्माण में अनियमितता, विभाग ने लिया सख्त रुख

On: January 19, 2026 8:48 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चारदीवारी निर्माण में अनियमितता, विभाग ने लिया सख्त रुख

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मानगढ़ में चारदीवारी निर्माण कार्य के दौरान संवेदक की मनमानी और निर्माण की गुणवत्ता में भारी अनियमितता सामने आई है। मामले का खुलासा ग्रामीणों द्वारा वायरल किए गए वीडियो के माध्यम से हुआ, जिसमें घटिया निर्माण और कमजोर सामग्री का उपयोग दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होते ही विभाग ने संज्ञान लिया और जेई रितेश कुमार खुद कार्य स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर गहन जांच कर संवेदक को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेई ने कहा कि सिमेंट, लोहा छड़ और अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए और चारदीवारी का निर्माण विशेष गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। रितेश कुमार ने संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुरानी चारदीवारी जिस स्थान पर बनी थी उसी स्थान पर प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करें। संवेदक ने भी आश्वासन दिया कि स्टिमेट के अनुसार ही चारदीवारी का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चारदीवारी निर्माण में अनियमितता, विभाग ने लिया सख्त रुख

पूर्व वार्डेन संघमित्रा कुमारी ने भी कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि चारदीवारी कार्य में देरी से छात्राओं और स्टाफ के लिए सुरक्षा खतरे में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि चारदीवारी अधूरी रहने के कारण हम प्रतिदिन तनाव और असुरक्षा का अनुभव करते हैं। निर्माण कार्य जल्द और सही तरीके से पूरा होना चाहिए। जांच के दौरान जेई ने यह भी निर्देश दिए कि पुरानी सामग्री का उपयोग न किया जाए, चारदीवारी को छोटा न किया जाए, और स्टिमेट में उल्लिखित सभी मानकों के अनुसार ही निर्माण कार्य संपन्न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो कार्य को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। विद्यालय की सुरक्षा और बच्चों की भलाई को ध्यान में रखते हुए, विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अनियमितताएँ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाएगा।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चारदीवारी निर्माण में अनियमितता, विभाग ने लिया सख्त रुख

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग : परवेज अहमद बने नगर कांग्रेस के अध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment