Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

गिरिडीह: उसरी नदी में बने बांस के पुल को जिला प्रशासन ने तोड़ा, सुरक्षा के लिए आवागमन पर लगाई रोक

On: January 19, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

गिरिडीह: उसरी नदी में बने बांस के पुल को जिला प्रशासन ने तोड़ा, सुरक्षा के लिए आवागमन पर लगाई रोक

नदी की तेज धारा में बहने से एक युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी, एक युवक तैरकर बाहर निकला
गिरिडीह : गिरिडीह शहर के बरगंडा में उसरी नदी की तेज धारा में तीन युवकों के बह जाने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बांस पुल को तोड़ दिया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है. एसडीएम ने सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए आम लोगों से घटना वाले स्थान से आवाजाही नहीं करने की अपील की है. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विशालदीप खलखो मौके पर तैनात हैं.
घटना 2 जुलाई की रात की है. हजारीबाग के तीन युवक बाइक से गिरिडीह जिले के बेंगाबाद से अपने घर लौट रहे थे. रात में अंधेरा होने के कारण रास्ता समझ नहीं आने पर तीनों युवकों ने गूगल मैप का सहारा लिया। गूगल ने हज़ारीबाग लौटने के दो रास्ते बताये जिसमें एक रास्ते से गुजरते समय बीच में उसरी नदी मिली। एक युवक बाइक से उतरकर नदी की गहराई का अंदाजा लगाने लगा। इसी बीच नदी की तेज धारा बहने लगी. उसे बचाने उतरे दो युवक भी तेज धारा में बह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद तीन जुलाई की सुबह गोताखोरों की टीम खंडौली पहुंची और नदी से एक युवक का शव बरामद किया. दूसरे युवक की नदी में तलाश जारी है. तीसरे युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

झुमरी तिलैया : वार्ड 22 में बदली सियासी धड़कन, सरिता पाण्डेय के नामांकन ने खींचा पूरा इलाका

यूजीसी कानून को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो ने मशाल जुलूस निकाल कर सरकार को दी चेतावनी

घायल 70 वर्षीय महिला से मिले पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, सहयोग राशि देकर बंधाया ढांढस

जमीनी विवाद बना भाजपा से दूरी की वजह, दर्जनों ग्रामीण झामुमो में शामिल

तिसरी : दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल, चेहरे पर लौटी मुस्कान

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन्स फाउंडेशन द्वारा 134 बच्चों के बीच साइकिल वितरण

अवैध माइका कारोबार पर प्रशासन का करारा प्रहार, 55 टन माइका जब्त, दो अवैध माइका गोदाम सील

झुमरी तिलैया : युवाओं की एकजुट आवाज़ से गूंजा वार्ड 22, बबलू पाण्डेय को आगे आने की अपील

हृदयविदारक: चौपारण प्रखण्ड के इंगुनिया निवासी 21 वर्षीय सीए छात्र निशांत का रांची में हृदयाघात से निधन

Leave a Comment