Also Read
देवघर : गंगा जमुनी एकता का प्रतीक है स्व हाजी हुसैन सेवा शिविर
भूखे को भोजन और प्यासे को पानी, यह सेवा रहेगी निरंतर जारी-सूरज झा
देवघर : समाज सेवा के क्षेत्र में सूरज झा बाबा नगरी के लिए एक विभूति के समान हैं इनकी तारीफ़ बाबा नगरी ही नहीं बल्कि आस पास के क्षेत्र के लोग भी करते नहीं थकते है।सामाजिक क्षेत्र में योगदान के साथ साथ राजनीतिक पृष्ठभूमि में भी दिनों दिन क्षेत्र की जनता के बीच इनकी ख्याति फैल रही है।वर्तमान में कांवरियों की सेवा के लिए इनके द्वारा लगवाया गया सेवा शिविर जो स्व नेता हाजी हुसैन अंसारी के नाम से संचालित है यह शिविर हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक साबित हो रहा है इस शिविर में लगातार मलेमास में भी कांवरियों की सेवा के लिए शर्बत,पानी,बिछावन के साथ साथ गर्मी से निजात के लिए कूलर और पंखे की व्यवस्था है।वहीं कंवरिया भी इस शिविर में ठहर कर आनंदित हो रहें हैं और इनकी सेवा को सलाम कर रहें हैं।वहीं जेएमएम संयुक्त सचिव सूरज झा कहते हैं मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है हमारे माध्यम से अन्य दिनों में भी गरीबों को भोजन और प्यासे को पानी निरंतर उपलब्ध करवाया जाता है यह बाबा बैधनाथ की ही कृपा है की मुझे नगर निगम क्षेत्र की जनता के साथ साथ कंवरिया अतिथियों की भी सेवा का मौका मिल रहा है।




















