Home झारखंड बिहार देश-विदेश मनोरंजन क्राइम धर्म खेल राजनीति रोजगार शिक्षा
---Advertisement--- सोनू फर्नीचर एवं एल्यूमिनियम वर्क चौपारण

देवघर : जरूरतमंदों की इलाज करते हैं देश के ख्याति प्राप्त न्यूरो सर्जन – डॉ केके चौधरी

On: January 19, 2026 8:47 PM
Follow Us:
---Advertisement--- craftsamachar-ads

देवघर : जरूरतमंदों की इलाज करते हैं देश के ख्याति प्राप्त न्यूरो सर्जन - डॉ केके चौधरी

सुधांशु शेखर देवघर : मधुपुर से पूर्वजों का जुड़ाव और बचपन का भावनात्मक लगाव देश के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ केके चौधरी को बरबस मधुपुर खींच लाता है। वह इलाके के उपेक्षित और वंचित लोगों की सेवा के उद्देश्य से स्थानीय अनुराग अस्पताल आते हैं। मस्तिष्क चोट, ट्यूमर, नसरोग सहित मस्तिष्क की विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे इलाके के गरीब मरीजों की समस्याओं को देखते हुए वह मधुपुर आकर गरीब मरीजों का न्यूनतम शुल्क पर इलाज करते हैं। विभिन्न शहरों से लोग यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। इससे सैकड़ो मरीज और उनके परिजनों को राहत मिली है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे शहर जाकर इलाज नहीं करना पड़ता। डॉ केके चौधरी देश के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन है। वर्तमान में मेड़ियोर अस्पताल,सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली सहित कई अस्पतालों में अभ्यास करते हैं। पिछले 30 वर्ष से एक न्यूरोसर्जन विशेषज्ञ के रूप में ख्याति प्राप्त है। मस्तिष्क सर्जरी, ब्रेन टयूमर सर्जरी, माइक्रो डिस्केक्टॉमी सहित मस्तिष्क रोगों के इलाज के लिए देश के विभिन्न हिस्सों के लोग उनके पास जाते हैं। विशेषज्ञ न्यूरो सर्जन डॉक्टर केके चौधरी अपने बचपन के मित्र रामसेवक और डॉक्टर अरुण गुटगुटिया के अनुरोध पर प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार और शनिवार को अनुराग अस्पताल में जरूरतमंद गरीब मरीजों का इलाज करते हैं। देवघर एयरपोर्ट चालू होने से विख्यात न्यूरो सर्जन के मधुपुर पहुंचने में सुविधा हो रही है।

Nitish Keshri

नितिश केशरी झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण निवासी हैं। वे पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, समाज, शिक्षा और समसामयिक विषयों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं। उनकी लेखन शैली सटीक जानकारी और सरल भाषा के लिए जानी जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

देवघर : सदर अस्पताल की कुव्यवस्था से परेशान हैं मरीज के परिजन, रिपेयरिंग के नाम पर तोड़ दिया गया शौचालय, आज तक नहीं हुआ मरम्मत

झारखंड के 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान

टाटीझरिया : मुंबई के पनवेल में झारखंड के युवक की संदिग्ध मौत, गांव में मचा कोहराम

आस्था का महाआयोजन, संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ से क्षेत्र भक्तिमय

शराब तस्करी पर चौपारण पुलिस की बड़ी सफलता, फिल्मी अंदाज़ में पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

तिसरी : तेज रफ्तार उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे मासूम, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

छतरपुर : लालसा देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : ढोल–नगाड़ों और सिंघा की गूंज के बीच सुरेश इंजीनियर का हुआ नामांकन

कविता कुमारी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित के बाद पहली पहली प्राथमिकता: पेयजल

छतरपुर : कमला देवी ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन

छतरपुर : पंकज कुमार ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, अधूरे सपनें होंगे पूरा

छतरपुर : मंजीत यादव ने वार्ड पार्षद पद के लिए दाखिल किया नामांकन, निर्वाचित होने पर सड़क और नाली निर्माण को बनाएंगे पहली प्राथमिकता

Leave a Comment