|
भक्तिमय हुआ बेला, 7 दिवसीय महायज्ञ सह वार्षिक उत्सव कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ
Also Read
वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक समेत 501 कलश के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए
महिलाओं ने लेढ़िया नदी से 501 कलशों में उठाया जल
चौपारण : चौपारण के बेला में सात दिवसीय श्री मारुतिनंदन महायज्ञ सह मंदिर का वार्षिक उत्सव रविवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। इसमें वर्तमान विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु महिलाओं ने लेढ़या नदी के जल से 501 कलश भरे। इससे पहले यज्ञ समिति ने अतिथियों का भगवा गमछा देकर स्वागत किया। बेला स्थित हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा अकुरवन, बेला होते हुए लेधिया नदी पर पहुंची। अयोध्या धाम से आए यज्ञाचार्य सुनील उपाध्याय के मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से बेला गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। इलाके भक्तिमय हो गया है यज्ञ के आयोजन से सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन शाम को अयोध्या धाम से आई सुप्रसिद्ध प्रवचन कर्ता वीना मिश्रा अपने सुमधुर स्वर से भक्ति रस की प्रस्तुति देंगी. इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, भाजपा जिला महासचिव सुनील साहू, जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, स्थानीय मुखिया ममता देवी, समिति सदस्य खुशबू गुप्ता, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पाण्डेयबारा प्रमुख रेखा देवी, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे. अवसर। यज्ञ को सफल बनाने में बीरबल साव, प्रदीप शर्मा, मधु रजक, राजेंद्र भगत, अजय रविदास, शंभू दांगी, सिकंदर गुप्ता, अजय रविदास, पिंटू शर्मा, सकलदेव महतो, महेंद्र महतो, उदय गुप्ता, किशोरी दांगी आदि की अहम भूमिका रही है।
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन होंगे झारखंड के नए राज्यपाल, यहां देखें अन्य राज्यों की लिस्ट
Related Posts






















